लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करने वाले आर.के. सिंह बने मोदी के मंत्री

Update: 2017-09-03 06:42 GMT
लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करने वाले आर.के. सिंह बने मोदी के मंत्री

लखनऊ: मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नए चेहरों में आज एक ऐसा शख्स है, जिसने कभी कहा था कि 'संघ के लोग आतंकवाद से जुड़े हुए हैं। इन्होंने कभी पूर्व गृहमंत्री और अब बीजेपी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार किया था।

आज (3 सितंबर) मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में शामिल चेहरों में आरके सिंह का भी नाम है। आरके सिंह को मोदी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी है।

ये भी पढ़ें...चाय वाले की कैबिनेट में अब साइकिल का पंक्चर बनाने वाला भी शामिल

2013 में दिया था संघ विरोधी बयान

बता दें, कि आरके सिंह इससे पहले केंद्रीय गृह सचिव पद पर तैनात थे। पद पर रहते हुए ही उन्होंने बयान दिया था कि 'इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि संदिग्ध आतंकी कभी न कभी संघ के कैंपों के साथ जुड़े रहे हैं।' सिंह ने कहा था, कि 'सुनील जोशी, संदीप डांगे, कमल चौहान और देवेंद्र गुप्ता जैसे 10 ऐसे संदिग्ध हैं, जिनके संघ से रिश्ते रहे हैं। उनके पास 10 आतंकियों के संघ से संबंधों के सबूत हैं। हालांकि, बीजेपी में शामिल होने के बाद आरके सिंह अपने इस बयान से पलट गए थे। उन्होंने कहा था कि ये विचार उनके नहीं, सरकार के थे।

ये भी पढ़ें...अश्विनी चौबे टीम मोदी का हिस्सा, 11 हजार शौचालय बनवाकर आए थे चर्चा में

आडवाणी को किया था गिरफ्तार

आरके सिंह वही शख्स हैं, जिन्होंने 1990 में सोमनाथ से अयोध्या की यात्रा पर निकले लालकृष्ण आडवाणी का रथ बिहार के समस्तीपुर में रोका था। उस दौरान आडवाणी को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरके सिंह उस वक्त समस्तीपुर के डीएम थे।

ये भी पढ़ें...13 मंत्रियों ने ली शपथ, निर्मला-प्रधान-पीयूष-मुख़्तार को मिला प्रमोशन

Tags:    

Similar News