मोदी सरकार ने ई-कामर्स कंपनियों को दिया तगड़ा झटका, छीन लिए ये अधिकार

कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए लागू लाकडाउन के दौरान आगामी 20 अप्रैल से ई-कामर्स कंपनियों को व्यवसाय की दी गई अनुमति वापस ले ली गई है। यह जानकारी राजधानी लखनऊ के आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दी है।

Update: 2020-04-19 08:36 GMT

लखनऊ: कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए लागू लाकडाउन के दौरान आगामी 20 अप्रैल से ई-कामर्स कंपनियों को व्यवसाय की दी गई अनुमति वापस ले ली गई है। यह जानकारी राजधानी लखनऊ के आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दी है।

उन्होंने बताया कि लखनऊ के व्यापारियों ने लखनऊ से सांसद व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इसके लिए अनुरोध किया था। गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की कोशिश रंग लाई, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार सुबह उन्हे फोन करके ई-कॉमर्स कंपनियों को दी गई अनुमति वापस लिए जाने के फैसले की जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने रक्षा मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ,उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का भी आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें...लॉकडाउन: धार्मिक नेता के जनाजे में उमड़ी भीड़, तसलीमा नसरीन ने खड़े किए सवाल

आदर्श व्यापार मंडल ने उठाया था मुद्दा

बताते चले शनिवार देर रात को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से ई-कॉमर्स कंपनियों को अनुमति दिए जाने के विषय में देशभर के व्यापारियों की पीड़ा बताकर उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

जिस पर रक्षा मंत्री ने व्यापारियों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मंत्रालय एवं वरिष्ठ मंत्रियों से बातचीत कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुबह 11 26 पर स्वयं आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को फोन करके ई-कॉमर्स के विषय पर उनकी मांग मान लिए जाने एवं ई-कॉमर्स कंपनियों को दी गई अनुमति वापस ले जाने के फैसले की जानकारी दी व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने देश के 7 करोड़ व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए देश के रक्षा मंत्री का धन्यवाद दिया।

लॉकडाउन में यहां ईश्वर दे रहे ऑनलाइन दर्शन, भक्त कर रहे विनती

Tags:    

Similar News