एक ही पंखे से लटककर दंपति ने की ख़ुदकुशी, 'वजह' कर देगी हैरान

Update: 2018-02-26 08:27 GMT

नई दिल्ली। रविवार सुबह अपने पिता को एक मैसेज भेज कुछ ही साल पहले शादी के बंधन में बंधे एक दंपति ने मौत को गले लगा लिया। सुबह करीब चार बजे मोहित और अर्पिता अपने फ्लैट पर पहुंचे। मोहित ने अपने घरवालों को एक मैसेज किया और फिर एक ही पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पिता को भेजे गए मैसेज में मोहित ने लिखा, 'हमदोनों खुदकुशी कर इस दुनिया को अलविदा कह रहे हैं।'

अर्पिता ने जहां चुन्नी से तो मोहित ने चादर गले में डालकर फांसी लगा ली। हालंकि चुन्नी कमजोर होने की वजह से बाद में टूट गई और उसका शव जमीन पर जा गिरा। लेकिन तबतक अर्पिता की मौत हो चुकी थी। मोहित और अर्पिता ने दो साल पहले ही लव मैरिज की थी।

शादी से पहले मोहित न्यूजीलैंड में रह रहा था लेकिन अर्पिता से शादी करने के लिए वह वापस दिल्ली आ गया। शादी के बाद दोनों गोविंदपुरी में रहने लगे। वहीँ मोहित के माता-पिता गढ़ी इलाके में रहते हैं।

फ़िलहाल किसी तरह के कोई सुबूत या सुसाइड नोट न मिलने के कारण अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। साथ ही बताया जा रहा है कि मोहित और अर्पिता की शादी को दो साल हो गए थे। लेकिन अबतक उनको कोई बच्चा नहीं हुआ था। जिसकी वजह से वे दोनों काफी परेशान भी चल रहे थे।

बता दें कि, मोहित घर का इकलौता बेटा था। न्यूजीलैंड से वापस आने के बाद उसने नौकरी शुरू की। काफी समय तक उसकी नौकरी चली। लेकिन बाद में वह नौकरी भी चली गई। तब उसने बिजनेस शुरू किया। लेकिन बिजनेस में भी उसे अधिक सफलता नहीं मिली। जबकि मोहित के घरवालों को उससे बहुत अधिक अपेक्षा थी, लेकिन नौकरी और बिजनेस दोनों में उसे लगातार नुकसान उठाना पड़ा।

आखिरी में उसने गोविंदपुरी में ही बच्चों के खेलने के लिए प्ले हाउस खोला। लेकिन इसमें भी उसे नुकसान ही उठाना पड़ा। छह महीने पहले उसने यह भी बंद कर दिया था। दोबारा वह नौकरी की तलाश में लगा था। लेकिन उसके मनपसंद की नौकरी नहीं मिली।

Tags:    

Similar News