'आवाज-ए-पंजाब' बनेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, नए मोर्चे में परगट-बैंस भी देंगे साथ

Update: 2016-09-02 10:27 GMT

नई दिल्ली: नवजोत सिंह सिद्धू 'आवाज-ए-पंजाब' नाम से नया मोर्चा बनाएंगे। इस दल में उनके साथ पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह होंगे। गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले महीने बीजेपी की राज्य सभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से उनके 'आप' पार्टी में जाने की अटकलें तेज हो गई थीं। आखिरकार शुक्रवार को सिद्धू ने एक नया मोर्चा के गठन की घोषणा कर पंजाब की राजनीति में नई दस्तक दी है। सिद्धू की नई पार्टी का गठन आगामी 9 सितंबर को होगा।

इस मोर्चे में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ हॉकी खिलाड़ी से राजनेता बने परगट सिंह और सिमरजीत सिंह बैंस के अलावा बलविंदर सिंह बैंस भी होंगे। इस मौके पर निर्दलीय विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा, 'सिद्धू राजनीति के मुद्दे पर भावुक हैं और इस समय पंजाब में मादक पदार्थों के सेवन की समस्या को लेकर काफी दुखी हैं।' बैंस ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पंजाब के लोग नए मोर्चे का समर्थन करेंगे।

Tags:    

Similar News