झारखंड: 25 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, एसपी की हत्या का है आरोपी

भाकपा माओवादी के बिहार-बंगाल स्पेशल एरिया कमेटी के मेंबर और 25 लाख के इनामी नक्सली बलवीर महतो ने गिरिडीह नगर पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सरेंडर किया। इस दौरान उसे शासन की ओर से दो लाख का चेक दिया गया।

Update: 2019-02-08 04:31 GMT

रांची : भाकपा माओवादी के बिहार-बंगाल स्पेशल एरिया कमेटी के मेंबर और 25 लाख के इनामी नक्सली बलवीर महतो ने गिरिडीह नगर पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सरेंडर किया। इस दौरान उसे शासन की ओर से दो लाख का चेक दिया गया।

ये भी देखें :प्रियंका को लोकसभा नहीं विधानसभा इलेक्शन के लिए हथियार बनाया है राहुल ने

अपने तीन पेज के बयान में बलबीर ने कहा, वो बिना किसी डर या दबाव के आत्मसमर्पण कर रहा है। सीपीआई माओवादी में आने से पहले घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के चलते 1999 में मुंबई काम करने गया। लेकिन वहां मारपीट होने के बाद वापस लौट आया। लौटने पर उसे नक्सली संगठन ने पैसों और सुविधाओं का लालच दे बरगला कर अपने साथ मिला लिया लेकिन वहां उसे बीमार होने पर दवा भी नहीं मिली।

ये भी देखें : कवाल कांड:आज अदालत सुनाएगी 7 आरोपियों को सजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इन मामलों में है आरोपी

पाकुड़ के पूर्व एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या का मुख्य सूत्रधार।

गिरिडीह कैदी वाहन ब्रेक।

चडका पत्थगर गांव के चौकीदार की हत्या।

पोखरिया गांव के सुनील पहाड़िया की हत्या सहित दर्जनों अपराधिक घटनाओं में शामिल।

Tags:    

Similar News