नक्सलियों की ये हिम्मत, इस पार्टी का दफ्तर ही उड़ा दिया

लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में नक्सलियों ने दुस्साहस पूर्ण कार्य किया है।पलामू जिले के नक्सल प्रभावित हरिहरगंज में नक्सलियों ने कायराना हमले को अंजाम दिया।घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Update: 2019-04-26 05:09 GMT

पलामू: लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में नक्सलियों ने दुस्साहस पूर्ण कार्य किया है।पलामू जिले के नक्सल प्रभावित हरिहरगंज में नक्सलियों ने कायराना हमले को अंजाम दिया।घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।लोग अपने- अपने घरों में कैद हो गए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद उग्रवादी भाकपा माओवादी जिंदाबाद- जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बिहार की ओर भाग गए।इस चुनाव के दौरान यह पहली उग्रवादी घटना हुई है।

यह भी पढ़ें.....चिदंबरम बोले लोगों को भय में रखकर शासन करना चाहते हैं मोदी

प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के 12 उग्रवादियों ने गुरुवार की रात पुराना बस स्टैंड स्थित भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय को बम विस्फोट कर उड़ा दिया है।यह घटना रात करीब 12:25 बजे की है। नक्‍सलियों ने यहां एक पर्चा भी छोड़ा है। इस पर्चा में राफेल सौदे में घोटाला, शराब कारोबारी विजय माल्या के 9000 करोड़ व हीरा व्यव्सायी नीरव मोदी के 11000 करोड़ के घोटाले सहित नोटबंदी व धार्मिक अल्पसंख्यक पर हो रहे हमले का विरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें.....PM के नामांकन में शामिल होने CM नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान पहुंचे बनारस

नक्‍सलियों द्वारा किये गए इस कायराना हमले पर छतरपुर के डीएसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि भाकपा माओवादियों ने भाजपा कार्यालय को बम विस्‍फोट कर उड़ा दिया इसमें कोई हताहत नहीं हुआ सिर्फ भवन को क्षति हुई है। हायरगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से भाकपा माओवादियों को छोड़ा गया एक पर्चा भी बरामद हुआ है। पर्चे में 17वीं लोकसभा चुनाव के वहिष्कार की घोषणा की गई है।

हरिहरगंज थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह ने बताया कि कृष्णा गुप्ता के निर्माणाधीन मकान में चार पांच दिन पहले भाजपा का चुनावी का ज्यादा खुला था। उग्रवादियों ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया ।प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के उग्रवादियों ने पुरानी बस स्टैंड स्थित भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय को बम विस्फोट कर उड़ा दिया है। भाजपा का चुनावी कार्यालय राष्टीय राजमार्ग 98 के समीप कृष्‍णा गुप्‍ता के मकान में संचालित किया जा रहा था। यह बिहार सीमा से बिल्कुल सटा हुआ है। घटनास्थल से पुलिस थाना महज 400 मीटर की दूरी पर है। लेकिन अंधेरा होने व उग्रवादियों द्वारा एम्बुश लगाने की संभावना को लेकर पुलिस काफी सावधानी बरत रही है।

यह भी पढ़ें....रिसर्च:अब शराब से बढ़ेगा पति-पत्नी का प्यार, जीवनभर रहेगा खुशहाल परिवार

नक्सली पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं

यहां नक्सली पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पिछले वर्षों में यहां सरकारी भवन को विस्फोटक से उड़ाने की घटना से लेकर थाने पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। ज्ञात हो कि पलामू से भाजपा प्रत्याशी के रूप में सांसद वीडी राम मैदान में हैं। वह प्रदेश के पूर्व डीजीपी भी रह चुके हैं। हरिहरगंज थाना प्रभारी वंशनारायण सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।

चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होंगे

गौरतलब है कि चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होंगे। इनमें बिहार की 5 झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, राजस्थान की 13 और उत्तर प्रदेश की 13 सीटें शामिल हैं। बिहार की समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर उजियारपुर और दरभंगा सीटों के लिए और झारखंड की चतरा, पलामू और लोहरदग्गा सीटों के लिए चुनाव होंगे।

Tags:    

Similar News