अब ऑनलाइन खरीद सकेंगे NCERT बुक्स, यहां करें लॉगिन

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने बुधवार को किताबों की किल्लत समाप्त करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। स्कूल 8 सितंबर तक 2018-19 सेशन के लिए किताबों की खरीद का आदेश दे सकते हैं।

Update: 2017-08-10 10:46 GMT

नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने बुधवार को किताबों की किल्लत समाप्त करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। स्कूल 8 सितंबर तक 2018-19 सेशन के लिए किताबों की खरीद का आदेश दे सकते हैं।

स्कूल बोर्ड की संबद्धता संख्या और अन्य विवरण के जरिए www.ncertbooks.ncert.gov.in पर लॉगिन कर किताबों का ऑर्डर दे सकते हैं।

डाक के जरिए मिलेंगी किताब

एनसीईआरटी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पोर्टल पूरे देश में एनसीईआरटी की किताबों के बेहतर वितरण को सुनिश्चित करेगा और उनकी उपलब्धता को लेकर स्कूलों और पेरेंट्स की आशंकाओं का निदान करेगा। स्कूलों के पास यह विकल्प रहेगा कि वे एनसीईआरटी के नजदीकी विक्रेता या अहमदाबाद, कोलकाता, गुवाहाटी और बेंगलुरु में स्थित क्षेत्रीय उत्पाद एवं वितरण केंद्रो (आरपीडीसी) से पाठ्य पुस्तकें सीधे प्राप्त कर सकते हैं।

अधिकारी ने कहा कि जल्द ही कोई भी वेबसाइट पर लॉगिन करके ऑर्डर कर सकेगा। पुस्तकें उनके घरों तक नाम मात्र के डाक शुल्क पर पहुंचा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि खुदरा काउंटर पुस्तकों की बिक्री जारी रखेंगे।

क्या कहना है अधिकारियों का?

एनसीईआरटी की पुस्तकों की अनुपलब्धता होने पर छात्रों के पास निजी प्रकाशकों की मंहगी किताबें खरीदने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होता है। एनसीईआरटी के अधिकारियों का कहना है कि अगर स्कूल समय पर ऑर्डर दे देते हैं तो उनकी सप्लाई सुनिश्चित की जा सकती है।

Tags:    

Similar News