राजग सरकार की अनुभवहीनता के कारण सर्जिकल स्ट्राइक को उपलब्धि बताया जा रहा है : गहलोत

जोधपुर के बावडी क्षेत्र में जनसभा को संबोंधित करते हुए गहलोत ने कहा, ‘राजग सरकार में अनुभव की कमी है। सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक को अपनी उपलब्धि बताया है ऐसा इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासन के दौरान पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए लेकिन उन्होंने इस बात का कभी दावा नहीं किया कि यह उनकी उपलब्धि है बल्कि उन्होंने इसका श्रेय सेना को दिया।’

Update: 2019-04-16 10:40 GMT

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सेना के राजनीतिकरण को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि राजग सरकार में अनुभव की कमी है जिसके चलते सर्जिकल स्ट्राइक जैसी सैन्य कार्रवाई को भी बढ़ाचढ़ाकर बताया जा रहा है।

ये भी देखें:17 अप्रैल को राजनाथ सिंह इस जिले में करेंगे जनसभा

जोधपुर के बावडी क्षेत्र में जनसभा को संबोंधित करते हुए गहलोत ने कहा, ‘राजग सरकार में अनुभव की कमी है। सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक को अपनी उपलब्धि बताया है ऐसा इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासन के दौरान पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए लेकिन उन्होंने इस बात का कभी दावा नहीं किया कि यह उनकी उपलब्धि है बल्कि उन्होंने इसका श्रेय सेना को दिया।’

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक घटना थी जिसमें पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था लेकिन इंदिरा गांधी ने सरकार की उपलब्धि के तौर पर इसका कभी बखान नहीं किया और हमेशा सेना को इसका श्रेय दिया।

गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के शासनकाल के दौरान भारत एक शक्तिशाली 'सुपर पावर' बना इसे लोगों को ध्यान में रखना चाहिए।

ये भी देखें:ताइवान के राष्ट्रपति ने चीन की सैन्य कोशिशों की निंदा की

मुख्यमंत्री ने मोदी पर झूठे वादे कर सत्ता में आने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने कुछ नहीं किया और अपने वादों को पूरा करने में वे असफल रहे हैं। पिछले पांच साल में सरकार ने जनता के लिये क्या किया इसका मोदी को जवाब देना चाहिए।

(भाषा)

Tags:    

Similar News