NDA Update : नरेंद्र मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, 9 जून को तीसरी बार पीएम पद की लेंगे शपथ

NDA Update : संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बता दें कि राष्ट्रपति ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शाम छह बजे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-06-07 13:14 GMT

NDA Update : संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बता दें कि राष्ट्रपति ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शाम छह बजे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। बता दें कि नरेंद्र मोदी को आज ही एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया है। वह 9 जून को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे।

राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 18वीं लोकसभा नई ऊर्जा का प्रतीक है, ये सपनों को साकार करने का पड़ाव है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि 18वीं लोकसभा बहुत महत्वपूर्ण है, व्यक्तिगत जीवन में भी 18वीं के बहुत मायने हैं, क्योंकि परिपक्वता की भी उम्र है। 

हर क्षेत्र में दिखा परिवर्तन

नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के लोगों ने एनडीए सरकार को तीसरी पर सेवा करने का मौका दिया है, इसके लिए वह देशवासियों का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि पिछले दो कार्यकालों में जिस गति के साथ देश आगे बढ़ा है, समाज के हर क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि हम देशवसियों को विश्वास दिलाते हैं कि देश की आशाओं को पूरा करने में कोई कमी नहीं रखेंगे।

दुनिया में हो रही हमारी प्रशंसा

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में भारत दुनिया के लिए विश्वबंधु बनकर उभरा है। इसका अधिकतम लाभ अब मिलना शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि अगले 5 साल भी वैश्विक परिवेश में भारत के लिए बहुत उपयोगी होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया अनेक संकटों, तनावों, आपदाओं से गुजर रही है, हम भारतीय भाग्यशाली हैं कि इतने बड़े संकटों के बावजूद आज हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में जाने जाते हैं। विकास के लिए दुनिया में हमारी प्रशंसा भी हो रही है।

Tags:    

Similar News