NEET पेपर लीक में नया खुलासा, UP पुलिस भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड रवि अत्रि का नाम आया सामने, झारखंड से 6 गिरफ्तार

Neet Paper Leak 2024: EOU ने संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। नगरनौसा के शाहपुर स्थित संजीव मुखिया के पैतृक गांव में पुलिस दबिश दे रही है। झारखंड के देवघर से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-22 09:10 GMT

Neet Paper Leak 2024 (सोशल मीडिया) 

Neet Paper Leak 2024: देश भर के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के लिए इस आयोजित हुई NEET UG 2024 परीक्षा के परिणाम में धांधली के आरोप लगे हैं। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 8 जुलाई को सुनवाई होनी है तो वहीं, इस विवाद की जड़ पता लगाने के लिए बिहार पुलिस और राज्य की इकोनॉमिक ऑफेंस यूनिट (EOU) ने अपनी जांच शुरू कर दी है। आरोप लगे हैं कि बिहार से नीट पेपर लीक हुआ है। इसको देखते हुए EOU और राज्य पुलिस जांच कर रही है। मामले जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए नए तथ्य खुलकर सामने आ रहे हैं। इसमें अब एक नया खुलासा हुआ है कि प्रोफेसर से पहले नीट का पेपर इस घटना में शामिल मास्टर मांइड को मिला था और उनसे अभ्यर्थियों को एक सुनसान जगहों पर प्रश्न रटाए थे। जांच एजेंसी को इस पेपर लीक में शामिल मास्टर माइंड और प्रोफेसर की तालाश है और इसके लिए वह जगहों जगहों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक दोनों हथे नहीं चढ़े हैं।

संजीव मुखिया है मुख्य आरोपी

बिहार पुलिस और ईओयू का मानना है कि नीट पेपर का मुख्य आरोपी नगरनौसा का रहने वाला निवासी संजीव कुमार उर्फ लुटन है। वह 2010 से कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराने में शामिल रहा है। इसके अलावा नीट पेपर लीक के मामले में सिकंदर यादवेंदु और अमित आनंद का भी नाम सामने आया है। जांच में एजेंसी को पता चला है कि नीट पेपर लीक होकर सबसे पहले अगर कहीं पहुचा है तो वह संजीव मुखिया के पास पहुंचा है। संजीव ने बीते 4 मई को पटना के खेमनीचक स्थित लर्न प्ले स्कूल एंड ब्वॉयज हॉस्टल में 20 से 25 अभ्यर्थियों को ठहराया था और यहीं से अभ्यर्थियों को NEET का क्वेश्चन पेपर और उसका आंसर मुहैया करवाया गया था। इस हॉस्टल के पटना और रांची के बतौर सॉल्वर नीट पेपर में पूछ गए प्रश्नों को लिखने के लिए एमबीबीएस स्टूडेंट भी उपस्थिति थे। जिन अभ्यर्थियों से पैसे लिए गए थे, उन्हें संजीव मुखिया ने नीट पेपर का आंसर उपलब्ध करवाया था।

इन लोगों की संलिप्तता है प्रमुख, और एक नाम का खुलासा

इस मामले में EOU ने दनियांवा का प्रखंड प्रमुख रह चुके प्रभात रंजन से भी पूछताछ की गई है, क्योंकि प्रभात रंजन संजीव मुखिया के करीब हैं और रंजन के मकान में ही पेपर लीक की पूरी सेटिंग रची गई थी। लर्न प्ले स्कूल एंड ब्वॉयज हॉस्टल में ठहरे अभ्यर्थियों को नीट पेपर वाले दिन 5 मई को 25 अभ्यर्थियों को सुहब 9 बजे नीट का प्रश्न पेपर और आंसर रटने के लिए दिया गया था। अभी तक इस पूरे मामले में संजीव मुखिया, प्रभात रंजन और एक प्रोफेसर की संलिप्तता दिखाई दे रही है। ईओयू ने आरोपी प्रोफेसर की पहचान भी कर ली है। वहीं नेट पेपर लीक में एक और नाम सामने आया है, जिसका नाम रवि अत्री बताया गया है। यह इस साल आयोजित हुई यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का भी पेपर लीक करावा चुका है और इसको मास्टरमाइंड है।

संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज, झारखंड से 6 गिरफ्तार

EOU ने संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। नगरनौसा के शाहपुर स्थित संजीव मुखिया के पैतृक गांव में पुलिस दबिश दे रही है। साथ ही, पटना, नालंदा, गया, नवादा जिले की पुलिस को अलर्ट किया गया है। अभी तक EOU ने संजीव मुखिया के कई करीबियों से पूछताछ की है। संजीव मुखिया के खिलाफ इश्तहार और कुर्की जब्ती की प्रक्रिया होगी। कोर्ट से आदेश मिलते ही यह कार्रवाई शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड में भी EOU की जांच तेज की गई है। झारखंड के देवघर से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को बिहार पुलिस ने हिरासत में लेते हुए पूछताछ के लिए पटना लाई है।

Tags:    

Similar News