अब लड़कियों का मोबाइल रखना हुआ जुर्म, साथ ही ये विवाह भी अपराध की श्रेणी में

आज जहां लड़के और लड़कियों में भेदभाव नहीं किया जाता हैं। हर क्षेत्र में लड़कियों को लड़कों के बराबर रखा जाने लगा। यहां तक हवाई विमान अब लड़कियां भी चलाने लगी हैं। इन्ही खबरों के चलते गुजरात के बनासकांठा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

Update: 2019-07-17 09:56 GMT
इंटर कास्ट मैरिज

नई दिल्ली : आज जहां लड़के और लड़कियों में भेदभाव नहीं किया जाता हैं। हर क्षेत्र में लड़कियों को लड़कों के बराबर रखा जाने लगा। यहां तक हवाई विमान अब लड़कियां भी चलाने लगी हैं। इन्ही खबरों के चलते गुजरात के बनासकांठा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ठाकुर समुदाय के सदस्यों ने अविवाहित लड़कियों के मोबाइल फोन रखने पर पाबंदी लगा दी है।

असल में समुदाय का मानना है कि अविवाहित लड़कियों का मोबाइल रखना सही नहीं है। इसके अलावा अंतरजातीय विवाह करने वाले युवाओं के माता-पिता पर जुर्माना लागने की भी बात कही है।

यह भी देखें... OMG! जब राखी बांधने वाली बहन बनी अपने ही भाई के बच्चे की माँ

इस समुदाय के एक नेता ने मंगलवार को बताया कि जिले के दांतीवाड़ा तालुक में 12 गांवों में ठाकुर समुदाय के बुजुर्गों ने 14 जुलाई को पंचायत में यह फरमान जारी किया। गांव के लोग पंचायत के इस फरमान को अपना सविंधान मानते हैं। समुदाय के नियमों के अनुसार, अविवाहित लड़कियों को फोन नहीं दिया जाएगा। अगर किसी लड़की के पास मोबाइल पाया गया तो उसे अपराध माना जाएगा। सजा के तौर पर लड़की के पिता को डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना देना होगा।

ये विवाह भी अपराध की श्रेणी में

इसके अलावा समुदाय का यह भी नियम है कि अगर लड़की ने घरवालों की सहमति के बिना अंतरजातीय विवाह करती है तो उसे पंचायत ने अपराध माना है। जिला पंचायत के सदस्यों ने बताया कि समाजहित में भी कई और फैसले लिए गए हैं। शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए डीजे और आतिशबाजी पर रोक लगाने का फैसला भी किया गया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल रखने और जुर्माना लगाने के मुद्दे पर अभी सिर्फ चर्चा हुई है, लेकिन इसे अभी लागू नहीं किया गया है।

यह भी देखें... मर्द हो तो! महीने में एक बार जरुर करें बीवी से झगड़ा, मिलेंगे ये 8 फायदे

यहां की गई बराबरी- 'लड़कों के लिए भी बने ये नियम'

समुदाय के इन नियमों पर कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकुर ने कहा कि शादी में खर्चों को कम करने वाले नियम अच्छे हैं। लेकिन अविवाहित लड़कियों के मोबाइल रखने पर उन्होंने कहा कि इस पर विचार करना चाहिए। अगर यही नियम लड़कों के लिए भी बनाएंगे तो अच्छा होगा। अल्पेश ने कहा कि मैं लव मैरिज के लिए बनाए गए नियम पर कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि मेरी भी लव मैरिज ही हुई थी।

Tags:    

Similar News