Coromandel Express Accident: जब फूट-फूटकर रोते हुए बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई

Coromandel Express Accident: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार देर रात मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ है। रेल मंत्री इस दौरान भावुक हो गए और रोते हुए चले गए।

Update: 2023-06-05 08:58 GMT

Coromandel Express Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के तुरंत बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए थे। इसके बाद ले लगातार स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। बालासोर में हादसे वाली जगह पर बहाली का काम पूरा हो गया है। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार देर रात मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ है। जिन लोगों ने इस भीषण हादसे में अपने लोगों को खोया है उन्हे उनके परिवार के पास पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। रेल मंत्री इस दौरान भावुक हो गए और रोते हुए चले गए।

बात करते- करते रोने लगे रेल मंत्री

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, वो वीडियो रविवार देर रात का है। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कह रहे हैं कि एक्सीडेंट साइट से तीन गाड़ियां रवाना हो चुकी हैं। कल रात से करीब-करीब सात गाडियां प्लांड हैं। बहुत की संवेदना के साथ हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि लापाता लोगों के परिवार के सदस्य जल्द से जल्द उन्हे ढूंढ़ सकें, क्योंकि हमारा दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ है। लेकिन इस दौरान वह भावुक हो गए और रोते हुए चले गए।

सैकड़ों शवों की पहचान होना बाकी

बता दें कि बालासोर में हुए रेल हादसे में 288 यात्रियों की मौत हुई है। करीब 1000 यात्री घायल हैं जिनमें से कई यात्रियों की हालत अभी भी गंभीर है। वहीं, दुर्घटनास्थल के पास के एक स्कूल को अस्थायी मुर्दाघर बनाया गया है। जहां लोग अपने लोगों के शवों की पहचान कर रहे हैं। अभी भी सैकड़ों लोगों के शवों की पहचान होना बाकी है। इस बीच शनिवार तक चले रेस्क्यू आरपेशन के बाद रविवार हादसे वाली जगह पर बहाली का काम शुरू हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वंय मौके पर मौजूद रहकर अपने सामने सारा काम पूरा करवाया।

Tags:    

Similar News