दुबई से भारत लाए गए डेढ़ सौ श्रमिक, वंदे भारत मिशन दूसरा चरण 13 तक जारी

करीब पांच हजार भारतीयों को नेपाल और बांग्लादेश की सीमाओं से भारत में प्रवेश कराया गया है। विदेश में स्थित दूतावासों में कुल 3,08,200 ने भारत वापसी के लिए अपना पंजीकरण कराया है। दूसरे चरण में 60 देशों के लिए एयर इंडिया की 429 उड़ानों की योजना है। इनमें 311 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें व 118 फीडर फ्लाइट होंगी।

Update: 2020-06-01 14:22 GMT

दुबई: एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान सोमवार सुबह दुबई से रवाना हुई जिसमें बिहार के गया के लिए कई मजदूरों और एक शिशु सहित 150 यात्री सवार थे। मध्य पूर्व के देश में फंसे मजदूरों को ले जाने वाला दुबई का यह पहला प्रत्यावर्तन था। यूएई में भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर कहा, "एआई 1996 150 यात्रियों और एक शिशु के साथ 0745 बजे गया... बिहार के लिए पहली उड़ान भरी। यह ऑपरेशन भारत सरकार के 'वंदे भारत' मिशन के दूसरे चरण के तहत किया जा रहा है।

सात मई से शुरू हुआ था वंदे भारत मिशन

दो दिन पहले वंदे भारत मिशन के तहत 7 विमानों से कुल 1210 भारतीयों को दुबई से भारत लाया गया था। दुबई से दिल्ली, कोच्चि, लखनऊ, कन्नूर, कोझिकोड, त्रिवेंद्रम और हैदराबाद के यात्री लाए गए थे।

इसे भी पढ़ें

वंदे भारत मिशन के तहत 167 भारतीय अमेरिका से अमृतसर पहुंचे

इससे पूर्व वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत 60 देशों में फंसे करीब एक लाख भारतीयों को वापस लाने का फैसला किया गया था। वंदे भारत मिशन का पहला चरण सात से 16 मई तक चला था, जिसमें 16,716 भारतीय स्वदेश लाए गए। दूसरा चरण 17 मई से शुरू हुआ था जो 13 जून चलेगा। अब तक 50 हजार भारतीय वापस लाए जा चुके हैं। इनमें 8,069 प्रवासी कामगार, 7,656 छात्र व 5,107 पेशेवर शामिल हैं।'

इसे भी पढ़ें

वंदे भारत मिशनः चौथा दिन, तीन उड़ानें, 500 से अधिक प्रवासियों की घर वापसी

एक प्रवक्ता ने बताया, 'करीब पांच हजार भारतीयों को नेपाल और बांग्लादेश की सीमाओं से भारत में प्रवेश कराया गया है। विदेश में स्थित दूतावासों में कुल 3,08,200 ने भारत वापसी के लिए अपना पंजीकरण कराया है। दूसरे चरण में 60 देशों के लिए एयर इंडिया की 429 उड़ानों की योजना है। इनमें 311 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें व 118 फीडर फ्लाइट होंगी। इस चरण में निजी विमान कंपनियों की भी मदद ली जाएगी। चार्टर्ड फ्लाइट व क्वारंटाइन की सुविधा के अनुरूप विमानों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें

वंदे भारत मिशन: 180 भारतीयों को लेकर मलेशिया से चेन्नई पहुंचा एअर इंडिया का विमान

 

Tags:    

Similar News