पहुंचा INS शार्दुल: जल्द होगा गुजरात के लिए रवाना, घर लौटेंगे भारतीय

ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत ईरान में कोरोना वायरस के चलते फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी कराने के लिए भारतीय नौसेना के जहाज INS शार्दुल ने आज यानी सोमवार की सुबह ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह में प्रवेश किया।

Update: 2020-06-08 09:15 GMT

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने ईरान से भारत के नागरिकों की निकासी शुरू कर दी है। ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत ईरान में कोरोना वायरस के चलते फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी कराने के लिए भारतीय नौसेना के जहाज INS शार्दुल ने आज यानी सोमवार की सुबह ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह में प्रवेश किया। अब नौसेना का यह जहाज जल्द ही ईरान में फंसे भारतीयों को लेकर गुजरात के पोरबंदर के लिए रवाना होगा।

यह भी पढे़ं: जमीन के फर्जीवाड़े को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क पर किया प्रदर्शन

भारतीय दूतावास तैयार कर रहा है लिस्ट

नौसेना ने बताया कि ईरान में भारतीय दूतावास (Embassy of India) भारत वापस आने वाले नागरिकों की लिस्ट तैयार कर रहा है। बता दें कि ईरान से भारत वापस आ रहे लोगों को कई तरह के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। जैसे की उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी और जो पूरी तरह से स्वस्थ होगा यानी जिसमें किसी तरह के लक्षण नहीं होंगे, उन्हीं को भारत आने की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढे़ं: पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को हमें मिलकर पूरा करना है: केशव प्रसाद मौर्य

ऑपरेशन समुद्र सेतु के लिए की गई है खास व्यवस्था

नौसेना के मुताबिक ऑपरेशन समुद्र सेतु के लिए खास व्यवस्था की गई है। जहाज पर मौजूद कर्मचारियों को सोशल डिस्टिंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही INS शार्दुल में अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर्स, फेस मास्क, पीपीई किट, और राशन आदि का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा नौसेना ने कोरोना से बचाव के लिए खुद नए सामानों को भी विकसित किया है। जो नौसेना के कर्मचारियों को दिए गए हैं।

भारत लौटने के बाद भेजा जाएगा गृह राज्य

ईरान से भारत लौटने के बाद लोगों को उनके गृह राज्य भेजा जाएगा। बता दें कि इससे पहले भारतीय नौसेना का ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत भारतीय नौसेना का जहाज मालदीव और श्रीलंका से करीब दो हजार 874 लोगों को वापस ला चुका है।

यह भी पढे़ं: बाल विवाह की 50 शिकायतें: तेजी से बढ़ रहा ये अपराध, नहीं रोक पा रही पुलिस

13 जून को पूरा हो रहा दूसरा चरण

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि सरकार की ओर से सात मई को वंदे भारत मिशन शुरू किए जाने के बाद से अब तक विदेशों से एक लाख सात हजार (1.07 लाख) लोगों की स्वदेश वापसी कराई जा चुकी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि 13 जून को दूसरा चरण पूरा होने के बाद केंद्र सरकार तीसरे चरण को शुरू करने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि भारतीय नागरिकों को लाने के लिए दूसरा चरण की अवधि 17 से 22 मई तक थी। लेकिन बाद में सरकार ने इसकी अवधि 13 जून तक बढ़ा दी थी।

यह भी पढे़ं: चीनी वस्तुओं का बहिष्कार: 10 जून से अभियान की शुरुआत, CAIT ने लिया फैसला

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News