Shinzo Abe Assassination: भारत में विपक्ष ने शिंजो आबे की हत्या को अग्निवीर स्कीम से जोड़ा, जानें क्या है मामला

Shinzo Abe Assassination: भारत में शिंजो आबे की हत्या करने वाले की सैनिक पृष्ठभूमि होने को लेकर राजनीति बहस शुरू हो गई है। विपक्ष घटना को अग्निवीर योजना से जोड़ने की कोशिश कर रहा।

Update: 2022-07-08 14:15 GMT

भारत में विपक्ष ने शिंजो आबे की हत्या को अग्निवीर स्कीम से जोड़ा: photo - social media

Shinzo Abe Assassination linked With Agneeveer: शुक्रवार सुबह दुनिया जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe Assassination) को गोली लगने की खबर सामने आने के बाद सन्न रह गई थी। करीबन छह घंटे बाद अस्तपाल से खबर आई कि आबे चल बसे। इसके बाद पूरे विश्व में शोक की लहर दौड़ गई। आबे को नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान पीछे से गोली मारी गई थी। 42 वर्षीय हमलावर यामागामी तेत्सुया जापानी मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर था, उसे अरेस्ट कर लिया गया है।

भारत में शिंजो आबे की हत्या करने वाले की सैनिक पृष्ठभूमि होने को लेकर राजनीति बहस शुरू हो गई है। विपक्ष इस दुखद हत्या को सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अग्निवीर योजना से जोड़ने की कोशिश कर रहा है। समाजवादी पार्टी के एक नेता ने इस घटना को अग्निवीर योजना से जोड़ते हुए कहा है कि इस हत्या के लिए जिम्मेदार पेंशन न पाने वाले एक सेना से जुड़ा एक शख्स है।

शिंजो आबे हत्या मामले में भारत सरकार पर विपक्ष का हमला

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जापान की घटना से भारत सरकार को सबक लेना चाहिए जो अग्निवीरों को चार साल की नौकरी दी जा रही है, वह ट्रेंड होते हैं। ऐसे में कहीं न कहीं इस घटना से सबक लेना जरूरी है। वहीं कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भी यही राग अलापते हुए कहा कि आबे का हत्यारा जापान की मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (बिना पेंशन वाली आर्मी) में काम कर चुका था। इस फोर्स में काम करने वालों को सरकार की तरफ से कोई पेंशन नहीं दी जाती है।

बीजेपी ने विपक्ष को दिया जवाब

बीजेपी ने विपक्ष की इन प्रतिक्रियाओं पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आधिकारिक प्रवक्ता ने शिंजो आबे की दुखद मौत को भी घटिया राजनीति का जरिया बना लिया है। मुझे हैरानी है कि क्या सोनिया और राहुल गांधी इस शख्स को इसके पद से हटाएंगे। कुछ तो सीमा तय की जानी चाहिए।

बता दें कि अग्निवीर स्कीम को लेकर भारत में काफी बवाल हुआ था। कई दिनों तक युवाओं ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था।

Tags:    

Similar News