पहलवानों के साथ पुलिस की झड़प पर 'अब की बार नारी सम्मान' पर विपक्ष ने की जमकर चोट, पढ़ें किसने-क्या कहा?

Wrestlers Protest: उद्घाटन समारोह के मौके पर नए संसद की ओर मार्च कर रहे पहलवानों को पुलिस नें पुलिस नें बस में भर कर ले गई और नजरबंद कर दी।

Update: 2023-05-28 17:00 GMT
wrestlers detained (Photo-Social Media)

Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब 35 दिन से धरने पर बैठी महिला पहलवानों पुलिस ने हिरासत में लिया गया। उद्घाटन समारोह के मौके पर नए संसद की ओर मार्च कर रहे पहलवानों को पुलिस नें बस में भर कर ले गई और नजरबंद कर दिया गया, जिसपर विपक्ष ने जम कर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने मोदी की ओर इशारा करते हुए अंहकारी राजा तक कह दिया। मल्लिकार्जन खरगे ने पहले राष्ट्रपति का हक छीना अब देश का गौरव बढ़ाने वाले पहलवानों को पीट रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि महिला पहलवानों के साथ ऐसा बर्ताव सही नहीं है।

"अहंकारी राजा" सरड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज-राहुल गांधी

पहलवानों को गिरफ्तार करने पर राहुल गांधी ने भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि, “राज्याभिषेक पूरा हुआ - 'अहंकारी राजा' सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़.”

पहले राष्ट्रपति से छाना हक अब महिला पहलवानों को पीटा-मल्लिकार्जुन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नें कहा कि पहले तो राष्ट्रपति से संसद के उद्घाटन का हक छीना, अब सड़कों पर महिला पहलवानों को पीटा। उन्होने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के सत्ताधीशों के तीन झूठ- लोकतंत्र, राष्ट्रवाद और बेटी बचाओ बे- पर्दा हो हया। लोकतंत्र केवल इमारतों से नहीं, जनता की आवाज़ से चलता है।

देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से ऐसा बर्ताव सही नहीं-असविन्द केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “देश का मान बढ़ाने वाले हमारे खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बेहद ग़लत एवं निंदनीय।“

सरकार खिलाड़ियों की आवाजों को बूटों तले रौंद रही-प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, “खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है।

Tags:    

Similar News