कश्मीर में फायरिंग-फंसे बच्चे! बौखलाया पाकिस्तान नहीं सुधर रहा

जब पाकिस्तान की ओर से फायरिंग शुरू की गई, तब बच्चों के स्कूल की छुट्टियां हुई थीं। मगर फायरिंग के कारण 12 बच्चे बीच में ही फंस गए। अब इन बच्चों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Update: 2019-10-22 09:41 GMT

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से पाकिस्तान इतना ज्यादा तिलमिलाया हुआ है कि वह अब बच्चों को भी परेशान करने में लगा हुआ है। दरअसल पाकिस्तान ने एक बार फिर भारतीय सीमा को निशाना बनाते हुए पुंछ के मेंढर सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन किया है। यहां पड़ोसी मुल्क की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है, जिसकी वजह से सरकारी स्कूल के 12 बच्चे फंस गए हैं।

यह भी पढ़ें: रिश्ते में वापस चाहिए पुराना वाला रोमांस तो इन टिप्स को करें फॉलो

खबरों के अनुसार, स्कूल में 12 बच्चे फायरिंग की वजह से फंसे हुए हैं। इन बच्चों को सुरक्षित निकालने का प्रयास भारतीय सुरक्षा बल लगातार कर रहे हैं। इसके साथ ही, पाकिस्तान की फायरिंग का जवाब भी भारतीय सुरक्षाबल जवाब दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, भारतीय सीमा पर पाकिस्तान ने फायरिंग तेज कर दी है।

फायरिंग हुई तेज

हीरानगर सेक्टर पर पाकिस्तान की ओर से रात 9 बजे से ही तेज फायरिंग की जा रही है। हीरानगर में रहने वाले लोगों का कहना है कि करीब एक बजे तक फायरिंग चली थी। बाद से सुबह पाकिस्तान भारत के अलग-अलग बॉर्डर को निशाना बनाते हुए हमला कर रहा है। अभी भी पुंछ के मेंढर सेक्टर में मोर्टार द्वारा हमला किया गया है।

यह भी पढ़ें: मांस खा रही गाय! अगर पिया दूध तो जान पर होगा खतरा, ये जानकारी हैरान कर देगी

जब पाकिस्तान की ओर से फायरिंग शुरू की गई, तब बच्चों के स्कूल की छुट्टियां हुई थीं। मगर फायरिंग के कारण 12 बच्चे बीच में ही फंस गए। अब इन बच्चों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान की अकारण गोलीबारी का जवाबी कार्रवाई भी कर रही है। बता दें, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने की वजह से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह लगातार भारत को परमाणु और आतंकी हमले की धमकी दे रहा है।

Tags:    

Similar News