पाकिस्तान से लौटी गीता, 6 साल बाद मिली मां, जानें परिवार से मिलने तक का संघर्ष

बिलकिस का कहना है कि वो लगातार गीता से संपर्क में हैं और इसी हफ्ते उसने जानकारी दी है कि उसे उसकी असली मां महाराष्ट्र के नाईगांव में मिल गई है। बताया जा रहा है कि गीता का असली नाम राधा वाघमारे है। 

Update: 2021-03-11 05:51 GMT
पाकिस्तान से लौटी गीता, 6 साल बाद मिली मां, जानें परिवार से मिलने तक का संघर्ष

नाईगांव: पाकिस्तान से भारत लौटी मूक बधिर गीता को आखिरकार उसका असली परिवार मिल गया है। ये दावा पाकिस्तान में ईधी वेलफेयर ट्रस्ट चलाने वालीं बिलकिस ईधी ने किया है। बता दें कि यह वहीं सामाजिक संगठन है, जिसके पास गीता पाकिस्तान में रूकी थी और इसी संस्था ने ही उसकी देखभाल भी की थी। ट्रस्ट का दावा है कि गीता को उसका असली परिवार महाराष्ट्र में मिला है।

बिलकिस ने दी ये जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिलकिस ईधी ने यह दावा किया है कि भारतीय लड़की गीता को महाराष्ट्र में उसका परिवार मिल गया है। गीता अब अपनी असली मां के साथ ही है। बता दें कि गीता गलती से जब पाकिस्तान पहुंच गई थी, तो बिलकिस ईधी और उनकी संस्था ने ही उसकी देखभाल की थी। जिसके बाद साल 2015 में तमाम कोशिशों के बाद उसे भारत लाया गया।

यह भी पढ़ें: ‘एंटीलिया’ बम केस: तिहाड़ जेल से कनेक्शन, सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रैक किया नंबर

महाराष्ट्र में मिली उसकी असली मां

बिलकिस का कहना है कि वो लगातार गीता से संपर्क में हैं और इसी हफ्ते उसने जानकारी दी है कि उसे उसकी असली मां महाराष्ट्र के नाईगांव में मिल गई है। बताया जा रहा है कि गीता का असली नाम राधा वाघमारे है।

(फोटो- सोशल मीडिया)

जानें क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि गीता जब 11 से 12 साल की थी तो वो गलती से पाकिस्तान चली गई थी। वो पाकिस्तान के एक रेलवे स्टेशन पर मिली थी। जिसके बाद बिलकिस की संस्था ने कराची में उसे अपने पास रखा और उसकी देखभाल की। फिर साल 2015 में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की कई कोशिशों के बाद उसे भारत वापस लाया गया।

यह भी पढ़ें: एक रात में बना यह मंदिर: दूर-दराज से आते हैं यहां लोग, जानें देवसोमनाथ की खासियत

साढ़े चार साल बाद मिला असली परिवार

वहीं, भारत में लाए जाने के बाद असली चुनौती उसके असली मां बांप को ढूंढने की थी। सरकार फिर इसी कोशिश में जुट गई। इस दौरान उसे इंदौर की एक संस्था में रखा गया था। कई लोगों ने इस बीच उसका परिवार होने का दावा भी किया। लेकिन अब करीब साढ़े चार साल बाद गीता को उसकी असली मां मिल गई है।

बताया जा रहा है कि गीता के असली पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां मीना ने दूसरी शादी कर ली है।

यह भी पढ़ें: शिवभक्त हैं ये दिग्गज नेता: हर शुभ काम से पहले लेते हैं आशीर्वाद, इनके नाम हैं शामिल

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News