पाकिस्तान को चंद्रयान पर मजाक पड़ा भारी, हो रही अब थू-थू

चंद्रयान-2 का संपर्क भले ही चांद की जमीन पर पहुंचने से सिर्फ दो किलोमीटर पहले ही टूट गया था, पर इसरो चीफ सिवन ने अभी ताजा जानकारी देकर कहा कि  सिवन विक्रम लैंडर की लोकेशन पता चल गई है। ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की एक थर्मल इमेज खींची है।

Update: 2023-04-06 17:09 GMT
Imran khan

नई दिल्ली : चंद्रयान-2 का संपर्क भले ही चांद की जमीन पर पहुंचने से सिर्फ दो किलोमीटर पहले ही टूट गया था, पर इसरो चीफ सिवन ने अभी ताजा जानकारी देकर कहा कि सिवन विक्रम लैंडर की लोकेशन पता चल गई है। ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की एक थर्मल इमेज खींची है। विक्रम लैंडर की इमेज तो सामने आई है लेकिन अभी तक उससे कम्युनिकेशन स्थापित नहीं किया जा सका है। हालांकि, इसपर काम चल रहा है और जल्द ही लैंडर विक्रम से कम्युनिकेशन स्थापित किया जाएगा।

यह भी देखें... मलानी-धर्मेंद्र का किस! विवादों में आ गई थी ये तस्वीर, सच्चाई थी कुछ ऐसी

तंज भरी प्रतिक्रिया

इसरो और भारतीय वैज्ञानिकों को पूरी दुनिया सलाम कर रही है। बस सिर्फ पाकिस्तान ही तंज भरी प्रतिक्रियाएं दे रहा है। इमरान खान की सरकार में विज्ञान और तकनीक मंत्री चौधरी फवाद हुसैन की तंज भरी प्रतिक्रिया के बाद अब पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भी ऐसी ही प्रतिक्रिया दी तो सोशल मीडिया पर जमकर अब उनकी क्लास लग गई।

पाकिस्‍तान की सेना के प्रवक्‍ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया, 'चंद्रयान-2 से संपर्क टूटने के बाद भारत ने 900 अरब रुपये गवां दिए हैं।' इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गफूर को जमकर लताड़ा।

बिसवा नामक यूजर ने पहले तो गफूर को मिलियन और बिलियन में अंतर समझाया। इसके बाद कहा कि आप अच्छे कॉमेडियन हो।

यह भी देखें... स्वच्छ भारत मिशन में अव्वल उत्तराखंड, मिले है इतने अवार्ड्स

शाहिद ने लिखा, 'जो 72 साल में श्रीनगर नहीं पहुंच पाए वे भी भारत का मजाक उड़ा रहे हैं।

योगिता नामक यूजर ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि तुम लोग इंडिया से इतना क्यों जलते हो।

बता दें कि इससे पहले इमरान खान की सरकार में विज्ञान और तकनीक मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने भी तंज कसा था। उनकी भी सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास लग गई थी।

पाक मंत्री फवाद हुसैन ने ट्वीट किया था कि जो काम नहीं आता, उसमें पंगा नहीं लेते। इसके अलावा भी एक अन्य ट्वीट में उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों का मजाक उड़ाया।

यह भी देखें... अर्थव्यवस्था करके चौपट मौन बैठी है सरकार :प्रियंका गांधी

 

Tags:    

Similar News