भारत के किसानों के लिए नकली आंसू बहाना इमरान के मंत्री को पड़ा भारी, लोगों ने घेरा

पाकिस्तान सरकार के मंत्री फवाद फवाद हुसैन ने इससे पहले 7 दिसंबर को भी भारत के किसानों के प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया था। तब हुसैन ने कहा था कि कहीं भी अन्याय होता है तो उससे दुनिया के न्याय को खतरा पहुंचता है।

Update: 2020-12-13 11:41 GMT
पाकिस्तान के मंत्री के ट्वीट पर जवाब देते हुए कई लोगों ने लिखा कि आपके देश के पंजाब में क्या हो रहा है क्या मुझे आपको याद दिलाना पड़ेगा।

नई दिल्ली: भारत के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। भारत में चल रहे किसान आन्दोलन को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान सरकार के मंत्री ने टिप्पणी की है।

फवाद हुसैन ने किसान आंदोलन पर ट्वीट हुए कहा है कि भारत में जो हो रहा है, उसको लेकर पूरी दुनिया के पंजाबी दर्द में हैं।

महाराजा रंजीत सिंह की मृत्यु के बाद से ही पंजाबियों की किसी ना किसी तरह घेराबंदी की जा रही है। पंजाबियों ने आजादी के लिए अपना खून दिया था। पंजाबी अपनी ही नादानी के शिकार हो गए हैं। #FarmersProstests #Punjab'

किसान आन्दोलन(फोटो :सोशल मीडिया)

इस्लाम पर नया कानून: इस देश में हो गया लागू, जाने इसके बारे में पूरी डीटेल



सोशल मीडिया पर लोगों ने इमरान के मंत्री को घेरा

जिसके बाद से कई लोगों ने पाकिस्तान के मंत्री के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा है कि आपके देश के पंजाब में क्या हो रहा है? @rabia_ejaz ने लिखा कि क्या मुझे आपको याद दिलाना चाहिए कि आपकी तरफ के पंजाब में क्या हो रहा है, वहां गन्ना किसानों की क्या स्थिति हो गई है? क्या वे आत्महत्या नहीं कर रहे हैं?

बता दें कि पाकिस्तान सरकार के मंत्री फवाद हुसैन के ट्विटर पर करीब 36 लाख फॉलोअर्स हैं। फवाद हुसैन अपने ट्वीट के जरिये लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने चाहते हैं। खासकर उन लोगों को जो भारत से काम के सिलसिले में विदेश में आये हुए हैं। या फिर आकर यहीं पर बस चुके हैं।

गद्दार पाकिस्तान दबा लोन तले, अब चीन की मदद से करने जा रहा ये काम

किसान आंदोलन (फोटो : सोशल मीडिया)

पहले भी दे चुके हैं ऐसे बयान

उनके द्वारा किया गया इस तरह का ट्वीट पाकिस्तान सरकार की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। वे अपने इस ट्वीट के जरिये दुनिया के सामने भारत को बदनाम करना चाहते हैं। लेकिन भारत के लोग पाकिस्तान की चाल्बजियों से वाकिफ हैं। भारत का किसान उसके झांसे में नहीं आने वाला है।

इससे पहले 7 दिसंबर को भी फवाद हुसैन ने भारत के किसानों के प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया था। तब हुसैन ने कहा था कि कहीं भी अन्याय होता है तो उससे दुनिया के न्याय को खतरा पहुंचता है। पंजाबी किसानों के साथ जो अन्याय हो रहा है, उसके खिलाफ हमें जरूर बोलना चाहिए। मोदी की नीतियों से पूरे क्षेत्र को खतरा है।

इमरान खान की सरकार में मंत्री फवाद हुसैन ने यह भी कहा था कि बीजेपी सरकार पंजाबी किसानों की परवाह नहीं कर रही है। उन्होंने कहा था कि उनका दिल सीमा पार रहने वाले पंजाबी किसानों के साथ है।

कृषि कानून: अमेरिका में तोड़ डाली महात्मा गांधी की मूर्ति, लहराए खालिस्तानी झंडे

Tags:    

Similar News