चौकियों पर गोलीबारी: पाकिस्तान ने फिर शुरू की नापाक हरकत

भारतीय सेना की चौकियों को पाकिस्तानी सेना लगातार निशाना बनाकर फायरिंग कर रही है। जानकारी के अनुसार, रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार शेल दागे गए हैं। भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग का जवाब दे रही है।

Update: 2023-05-22 12:29 GMT

पुंछ: एक बार फिर भारतीय सेना की चौकियों को पाकिस्तान ने अपना निशाना बनाया है। पाकिस्तान की ओर से इंडियन आर्मी की चौकियों पर फायरिंग की जा रही है। यह फायरिंग पुंछ जिले के शाहपुर किरनी सेक्टर में की जा रही है। पाकिस्तान की सेना भारतीय सेना की चौकियों पर मोर्टार शेल दाग रही है।

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग आज कर सकता है ऐलान, इन राज्यों में कब होगा चुनाव

भारतीय सुरक्षाबल भी पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। अभी तक दोनों ओर से हो रही फायरिंग में किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से पुंछ जिले के शाहपुर किरनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR को मॉनसून ट्रफ देगा राहत, IMD का अलर्ट जारी

भारतीय सेना की चौकियों को पाकिस्तानी सेना लगातार निशाना बनाकर फायरिंग कर रही है। जानकारी के अनुसार, रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार शेल दागे गए हैं। भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग का जवाब दे रही है।

Tags:    

Similar News