Pathaan Show in Bareilly: सिनेमा हाल में दीपिका के 'भगवा बिकिनी' में आते ही बवाल, जमकर हुई मारपीट

Besharam Song Controversy: यूपी के बरेली स्थित फिनिक्स मॉल में गाने के दौरान जमकर मारपीट की खबर है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-01-26 08:25 GMT

Pathaan movie (photo: social media )

Besharam Song Controversy: बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान की फिल्म पठान दशर्कों का खूब मनोरंजन कर रही है। लेकिन फिल्म से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर हाय तौबा जारी है। यूपी के बरेली स्थित फिनिक्स मॉल में गाने के दौरान जमकर मारपीट की खबर है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के गाने बेशरम रंग में जैसे ही दीपिका भगवा बिकनी में आती हैं, कुछ युवा हंगामा करने लगते हैं।

कुछ लोग लड़कों को ऐसा करने से रोकते हैं, जिसके बाद हॉल के अंदर हंगामा शुरू हो जाता है। दो गुट आपस में भिड़ जाते हैं। आनन-फानन में मॉल के स्टॉफ मुख्य द्वार को बंद कर मारपीट की सूचना पुलिस को देते हैं। हंगामे की जानकारी मिलने के बाद इज्जतनगर पुलिस अतिरिक्त बल के साथ पहुंची और उपद्रव कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। घटना बुधवार रात की है।

उपद्रवी वीडियो बनाने लगे थे

सिनेमा हॉल के स्टॉफ ने बताया कि बेशरंग रंग गाने पर कुछ उपद्रवी उटपटांग भाषा का इस्तेमाल करने लगे। इतना ही नहीं वे गाने की वीडियो भी बनाने लगे। जब सिनेमा हॉल के स्टाफ ने इसका विरोध करना शुरू किया तो भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ उपद्रवियों को हॉल के बॉउंसर ने जमकर पिटाई भी की।

इस घटना में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इज्जतनगर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर अरूण श्रीवास्तव ने तीन लोगों के घायल होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के आधार पर उपद्रवियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

कैंसिल करना पड़ा था फर्स्ट शो

पठान के पहले दिन जहां बंपर टिकट बुकिंग ने नया रच दिया। वहीं, बुधवार को कई प्रदेशों में जमकर बवाल भी देखा गया। बिहार से लेकर यूपी,एमपी और कर्नाटक में फिल्म के पोस्टर जलाए गए। इंदौर में तो फर्स्ट शो को कैंसिल करना पड़ा था।

Tags:    

Similar News