ओडिशा में 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर गया पारा, जबरदस्त लू की चपेट में आ रहे लोग

राज्य के पश्चिमी क्षेत्र तितलागढ़ और बोलनगीर में क्रमश: 46.5 डिग्री सेल्सियस और 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिन शहरों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है वो हैं तालचेर (45.7 डिग्री सेल्सियस), झारसुगुडा और संबलपुर (दोनों जगह 45.2 डिग्री सेल्सियस)।

Update: 2019-05-26 04:36 GMT

भुवनेश्वर: ओडिशा में जबरदस्त लू की स्थिति बनी हुई है। राज्य में शनिवार को 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ये भी देंखे:आंध्र प्रदेश: वाईएस जगन मोहन रेड्डी आज नरेंद्र मोदी से मिलेंगे

राज्य के पश्चिमी क्षेत्र तितलागढ़ और बोलनगीर में क्रमश: 46.5 डिग्री सेल्सियस और 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य जिन शहरों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है वो हैं तालचेर (45.7 डिग्री सेल्सियस), झारसुगुडा और संबलपुर (दोनों जगह 45.2 डिग्री सेल्सियस)।

ये भी देंखे:न्यूजर्सी में बार के बाहर गोलीबारी में 10 जख्मी

सोनपुर, हीराकुंड, भवानीपटना और अंगुल में पारा क्रमश: 44.8 डिग्री सेल्सियस, 44.5 डिग्री सेल्सियस, 44.3 डिग्री सेल्सियस और 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

(भाषा)

Tags:    

Similar News