PM Modi Pagadi: हमेशा चर्चा का विषय बनी है पीएम मोदी की पगड़ी, इस बार तिरंगे रंग ने खींचा सबका ध्यान

PM Modi Pagadi: 2014 में देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद हर बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी अलग पगड़ी पहने हुए दिखे हैं। इस बार भी पीएम मोदी की पगड़ी पर सबकी निगाहें थीं।

Report :  Neel Mani Lal
Report :  Anshuman Tiwari
Update: 2022-08-15 04:53 GMT

PM Modi Pagdi on different Independence Day (Image: Social Media)

PM Modi Pagadi: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पगड़ी हमेशा चर्चा का विषय बनती रही है। पीएम मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से नौवीं बार देश को संबोधित किया। 2014 में देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद हर बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी अलग पगड़ी पहने हुए दिखे हैं। इस बार भी पीएम मोदी की पगड़ी पर सबकी निगाहें थीं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी का शानदार लुक हमेशा लोगों को प्रभावित करता रहा है।

देश के 76 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी आज तिरंगे की पगड़ी पहने हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने आने वाले दिनों में देश की प्रगति का खाका खींचा। उन्होंने अगले 25 साल का ब्लू प्रिंट पेश करते हुए देशवासियों से पांच प्राण लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हम इन संकल्पों को लेकर आगे बढ़े तो निश्चित रूप से आने वाले दिनों में भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगा।

आसमानी जैकेट और तिरंगे रंग की पगड़ी 

लाल किले की प्राचीर से आज अपने संबोधन के दौरान  पीएम मोदी सफेद रंग का कुर्ता और आसमानी कलर की जैकेट पहने हुए थे। इसके साथ ही उनकी पगड़ी ने भी सबका ध्यान खींचा क्योंकि वे तिरंगे रंग की पगड़ी पहन कर सबके लिए आकर्षण का केंद्र बन गए। संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की जैकेट पर तिरंगे का बैच भी लगा हुआ था। लाल किले पर पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले देश की आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगे को फहराया और इसके बाद देश को संबोधित किया।


पिछले साल पहना था केसरिया साफा 

इससे पहले पिछले साल 2021 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी केसरिया रंग का साफा पहने हुए नजर आए थे। उन्होंने आसमानी कलर की जैकेट पहन रखी थी और उसके साथ खूबसूरत बॉर्डर वाला गमछा भी था। उनकी पगड़ी का पिछला हिस्सा उनके गमछे के बॉर्डर से मैच कर रहा था।। 2021 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री का यह लुक लोगों को काफी पसंद आया था।


2020 में भगवा और क्रीम कलर की पगड़ी 

2020 में कोरोना महामारी के साए में देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया था। दो साल पहले हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री ने भगवा और क्रीम कलर की पगड़ी पहन रखी थी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी अलग अंदाज में नजर आए थे क्योंकि उन्होंने आधी बाजू का कुर्ता पहन रखा था। 2020 के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री भगवा रंग के बॉर्डर वाला गमछा डाले हुए लाल किले की प्राचीर पर पहुंचे थे। भगवा कलर की पगड़ी के साथ भगवा गमछा मैच कर रहा था और प्रधानमंत्री के लुक ने लोगों को काफी प्रभावित किया था।


2019 की पगड़ी में थे तीन रंग

2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अपने दूसरे कार्यकाल के पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री अलग अंदाज में दिखे थे। 2019 के स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर प्रधानमंत्री ने अलग तरह की पगड़ी पहनी थी। प्रधानमंत्री की पगड़ी में लाल, हरा और पीला तीनों रंग शामिल थे। 

तीन साल पहले हुए इस स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी प्रधानमंत्री हाफ बाजू वाला कुर्ता पहनकर लाल किले की प्राचीर पर पहुंचे थे। 2019 में भी उन्होंने भगवा पट्टी वाला गमछा डाल रखा था। प्रधानमंत्री की पगड़ी और गमछा काफी मैच होने के कारण उनका लुक लोगों के बीच काफी पसंद किया गया था। 


- 2018 में उन्होंने लाल किले में अपनी उपस्थिति पर भगवा पगड़ी पहनी थी।


- 2017 के लिए प्रधानमंत्री की पगड़ी चमकीले लाल और पीले रंग का मिश्रण थी, जिसके चारों ओर तिरछी सुनहरी रेखाएँ थीं।

- मोदी ने 2016 में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गुलाबी और पीले रंग की एक 'टाई एंड डाई' पगड़ी पहनी थी।

- 2015 में मोदी ने बहुरंगी आड़ी तिरछी लाइनों वाली एक पीले रंग की पगड़ी को चुना था।

- 2014 में अपने पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन के लिए, उन्होंने चमकीले लाल जोधपुरी बंधेज पगड़ी का विकल्प चुना था।

कच्छ से एक चमकदार लाल बंधनी पगड़ी से लेकर सरसों के राजस्थानी 'साफे' तक, मोदी की शानदार पगड़ी गणतंत्र दिवस पर भी उनकी उपस्थिति का मुख्य आकर्षण रही है।

Tags:    

Similar News