शादीशुदा GF से इश्क लड़ा रहा था बॉयफ्रेंड, पहुंच गये लोग, बना दिया हसबैंड
Bihar News: बिहार के मुज़फ्फरपुर से एक मामला सामने आया है। जहां युवक अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने जाता है। जिसके बाद कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर हर कोई सन्न रह जाता है।;
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर जाता है। तभी लड़की के घरवाले दोनों को रंगेहाथों पकड़ लेते हैं। देखते ही देखते हल्ला मचना शुरू हो जाता है और गांव वाले भी इकठ्ठा हो जाते हैं। घरवाले जा उस लड़के को लड़की के साथ देखते है तो उसे पकड़कर सबसे पहले उसकी जमकर कुटाई करते हैं। फिर गाँव वाले मिलकर ये फैसला करते हैं कि दोनों की शादी करवा दी जाए। जिसके बाद मिलने आये लड़के और शादीशुदा लड़की की आपसे में शादी करवा देते हैं।
क्या है पूरा मामला
यह पूरी घटना तीन की पहले की रात की है। जब अँधेरे में मिलने के लिए लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के यहाँ गया हुआ था। लड़के का नाम मयंक बताया जा रहा है। शादी शुदा लड़की का नाम फैंसी बताया जा रहा है। यह मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है। लड़की की पहली शादी साल 2022 में ही हो गई थी। लड़की के परिवार वालों का कहना है कि लड़की का पहला पति मंदबुद्धि का था। जिसकी वजह से लड़की शादी के कुछ दिनों बाद ही अपने मायके वापस आ गई थी। और तभी उसकी जान पहचान मयंक नाम के लड़के से हुई और दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे।
फेसबुक से हुई थी दोनों की पहचान
लड़की के पिता ने बताया कि जब फैंसी अपने मायके आकर रहने लगी थी तभी इसकी फेसबुक से मयंक नाम के लड़के से दोस्ती हुई थी। जो धीरे धीरे प्यार में बदलती चली गई। मयंक मनियारी थाना क्षेत्र के मरीचा पंचायत का रहने वाला है। मयंक अक्सर फैंसी से मिलने के लिए उसके गाँव जाता था। शुक्रवार की रात भी वो उसके घर मिलने ही गया था।
बता दें कि मयंक जब फैंसी से मिलने उसके घर गया था तभी उसके पिता ने उन्हें देख लिया और पहले मयंक की जमकर पिटाई की। उसके बाद पूरे गाँव वाले इकठ्ठा हो गए फिर काफी वाद विवाद के बाद दोनों की गांव वालो के सामने ही शादी करवा दी जाती है। दोनों के शादी की वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है जिसपर लोग अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।