International Yoga Day 2024: डल लेक के पास पीएम मोदी ने किया योग, लोगों संग ली सेल्फी

International Yoga Day 2024: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी जम्मू कश्मीर में डल झील के पास 7,000 लोगों के साथ योग किया।

Written By :  Sidheshwar Nath Pandey
Update: 2024-06-21 02:06 GMT

International Yoga Day 2024 (Pic: Social Media)

PM Modi Yoga in Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज योग दिवस पर जम्मू कश्मीर में डल लेक के पास योगासन किया। पीएम मोदी के साथ 7,000 अन्य लोग भी योग किया। श्रीनगर में डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में सुबह साढ़े छह बजे होने वाला योग कार्यक्रम बारिश की वजह से थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संबोधित करने के बाद योग किया। तीसरी बार पीएम बनने के बाद मोदी आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कश्मीर से विश्व को संदेश दिया। पीएम मोदी के साथ-साथ देश के अन्य नेताओं ने भी आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होकर योग किया।

Live Updates
2024-06-21 05:24 GMT

International Yoga Day 2024: पीएम मोदी ने आज श्रीनगर में डल लेक के पास योग किया। योग के बाद पीएम ने लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि "श्रीनगर में योग के बाद की सेल्फी। यहां डल झील में अद्वितीय जीवंतता है।"



2024-06-21 02:57 GMT

International Yoga Day 2024: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरकार के तमाम मंत्रियों ने विभिन्न जगहों पर योग किया।

  • केंद्रिय मंत्री प्रहलाद जोशी और बीएल वर्मा ने लोगों के साथ योग किया।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और अन्य लोगों ने मथुरा में योग किया। 

  • कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया योग।

  • महाराष्ट्र में नितिन गडकरी ने भी किया योग।

  • केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने देहरादून में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में योग किया।
  • विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अन्य राजनयिकों ने दिल्ली में योग किया।

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में योग सत्र में हिस्सा लिया।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में एक योग सत्र में योग किया।

  • केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने किया योग।
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी योग कार्यक्रम में हुए शामिल। 

2024-06-21 02:37 GMT

International Yoga Day 2024: पीएम मोदी आज श्रीनगर में योग दिवस पर लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूचना और संचार के युग में ध्यान केंद्रित करना बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसे में योग सकारात्मक प्रयासों में सहयोग करता है। पीएम ने बताया कि ऐस्ट्रोनॉट भी योग करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि योग का कार्यक्रम और इसके प्रति आकर्षण जम्मू-कश्मीर के लोगों को नई ताकत देने का अवसर बढ़ गया है।

2024-06-21 02:31 GMT

International Yoga Day 2024: श्रीनगर के डल लेक के पास योग कार्यक्रम को मनोज सिन्हा के बाद पीएम मोदी संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा जम्मू कश्मीर योग-साधना की भूमि है।  



2024-06-21 02:27 GMT

International Yoga Day 2024: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में योग दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। बारिश की वजह से कार्यक्रम को बाहर न करके केंद्र के अदंर ही रखा गया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों को संबोधित किया। कुछ देर में पीएम मोदी योग करते नजर आएंगे। 

2024-06-21 02:23 GMT

International Yoga Day 2024: पीएम मोदी आज डल लेक के पास योग दिवस पर योगाभ्यास करेंगे। कश्मीर में बारिश होने की वजह से रुका योग कार्यक्रम अब बारिश बंद होने के बाद शुरु हो गया है। पीएम के साथ 7000 अन्य लोग भी योग करेंगे। 

2024-06-21 02:18 GMT

International Yoga Day 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योग किया। सीएम योगी के साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी योगाभ्यास किया।



 


Tags:    

Similar News