मोदी ने की सिविल सर्वेंट्स की तारीफ़, कहा- न थकने वाला ही बढ़ता है आगे

Update: 2016-04-21 12:08 GMT

नई दिल्ली: पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सिविल सर्वेंट्स की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आप केवल नौकरी नहीं कर रहें बल्कि देश की सेवा कर रहे हैं। वह दिल्ली के विज्ञान भवन में सिविल सर्विसेज डे अवार्ड समारोह के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

और क्या बोले पीएम मोदी

-पीएम मोदी बोले की जो लोग थकावट नहीं महसूस करते वे आगे बढ़ते हैं।

-हम लोगों के जीवन में जैसे-जैसे दायित्व बढ़ता है वैसे ही हमारे अंदर कुछ नया करने की ऊर्जा भी बढ़नी चाहिए।

-अगर हम कुछ नया करने की कोशिश ही नहीं करेंगे तो देश में बदलाव नहीं लाया जा सकता है।

-सिर्फ प्रशासक या नियंत्रक बन जाना ही काफी नहीं है। सभी लोगों को बदलाव के लिए काम करना होगा।

-सबको को एक ऐसा माहौल बनाना होगा जहां सभी अपना योगदान दे सके।

-125 करोड़ लोगों की ऊर्जा देश को ऊंचाईयों पर ले जाएगी।

 

Tags:    

Similar News