जानें 'मुंडू’ के बारे में, जिसे पहनकर PM ने केरल के गुरुवयुर मंदिर में की पूजा-अर्चना

केरल के पारंपरिक 'मुंडू' (धोती) और एक गोल गले वाली आधी आस्तीन का कुर्ता पहने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को त्रिशूर जिले में गुरुवयुर का दौरा किया और प्रार्थना की।

Update: 2019-06-08 16:21 GMT

नई दिल्ली: केरल के पारंपरिक 'मुंडू' (धोती) और एक गोल गले वाली आधी आस्तीन का कुर्ता पहने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को त्रिशूर जिले में गुरुवयुर का दौरा किया और प्रार्थना की।

पीएम मोदी ने प्रसिद्ध भगवान कृष्ण मंदिर में जाने से पहले प्रथागत सफेद मुंडू और शाल धारण किया। इसके बाद मोदी ने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें...तेलंगाना के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, तरक्की के लिए की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवयूर में स्थित श्रीकृष्ण मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कमल के फूलों से तुलादान किया। वह यहां पारंपरिक वेश-भूषा मुंडू में पहने हुए नजर आए।

यहां जानें मुंडू पोशाक के बारें में

केरल के पारंपरिक पोशाक को मुंडू और नेरियत्हू कहते है, जो पुरुष और महिला दोनों के लिए है। केरल की महिलाये पारंपरिक रूप से साड़ी और ब्लाउज धारण करती है। केरल मुंडू राज्य में बहुत प्रचलित है और इसे पुरुष धारण करते है।

ये भी पढ़ें...ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के शपथग्रहण में शामिल होने से किया इनकार

यह विशेष सफ़ेद / क्रीम रंग की धोती होती है जिसे कमर के पास से पहनते है। सफ़ेद रंग की धोती पर निचे आती हुई एक सुनहरी पट्टी होती है और इस सुनहरे पट्टी की चौड़ाई ही इसकी कीमत निर्धारित करती है। यह एक सुरुचिपूर्वक पोशाक है, जिसका उपयोग अक्सर औपचारिक प्रयोजनों के समय किया जाता है।

महिलाओ का मुंडू नेरियात्हू इसी के समान होता है और इसमें उपरी शाल भी होती है। राज्य में सफ़ेद रंग के कपड़ो को सर्वाधिक महत्त्व दिया गया है। वर्तमान में अलग-अलग रंग के मुंडू और नेरियात्हू बाजार में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें...पीएम मोदी का सपना साकार कर रहे हैं देश के ये 5 गांव

Tags:    

Similar News