Porn Star Riya barde: एक्ट्रेस रिया बर्डे निकली बांग्लादेशी, फर्जी पासपोर्ट मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Porn Star Riya barde: बांग्लादेशी पोर्न अभिनेत्री रिया बर्डे को आज गिरफ्तार कर लिया गया। जानिए क्या लगा आरोप।

Report :  Sonali kesarwani
Update:2024-09-27 10:32 IST

Porn Star Riya Barde Arrested (PIC: social media) 

Porn Star Riya Barde: बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई की ठाणे क्राइम ब्रांच ने रिया उर्फ आरोही को उनके पूरे परिवार के साथ गिरफ्तार किया है। रिया बर्डे पर आरोप लगा है कि रिया एक बांग्लादेशी पोर्न स्टार हैं और महाराष्ट्र में हिंदू बनकर अपने परिवार के साथ रह रही थी। रिया फर्जी दस्तावेज बनवाकर अपनी मां, भाई और बहन के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थी. उसकी मां खुद को पश्चिम बंगाल का बताती थी, फिलहाल वह कतर में रह रही है। 

रिया बर्डे बन्ना शेख और आरोही बर्डे के नाम से भी पोर्न इंडस्ट्री में जाना जाता है। उन्हें आज उल्हासनगर में ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब रिया सलाखों के पीछे है। रिया बर्डे को स्थानीय हिल लाइन पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। रिया बर्डे के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

पूरे परिवार पर लगा आरोप

रिया बर्डे के आलावा पूरे परिवार पर फर्जी तरीके से भारत में रहने का आरोप लगा है। इसके आलावा पुलिस पूछताछ में पता चला कि बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी भी की थी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में रिया के अलावा उसकी मां अंजली बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, बहन रितू उर्फ मोनी शेख और भाई रविंद्र उर्फ रियाज शेख को भी आरोपी बनाया है।

पुलिस ने प्रेस नोट में क्या कहा

रिया की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रेस नोट जारी किया। जिसमें पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार रिया कई प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई थी और उसने कई पोर्न फिल्मों में भी काम किया है। वह अपने आरोही नाम से पोर्न इंडस्ट्री में जानी जाती है। इस पूरे मामले की जांच करने वाले पुलिस सब-इंस्पेक्टर संग्राम मालकर ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला कि रिया की मां अंजलि मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है। वह अपनी दो बेटियों रिया और एक बेटे के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थी।

रिया के दोस्त ने किया भंडाफोड़

रिया का बांग्लादेशी होने का खुलासा उसके दोस्त ने किया। जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा को पता चला कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है और देश में अवैध रूप से रह रही है। प्रशांत ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच की और पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया।

Tags:    

Similar News