राष्ट्रपति कोविंद आज करेंगे पद्म पुरस्कार विजेताओं का सम्मान

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस साल के पद्म पुरस्कारों के लिए चुने गए 112 हस्तियों में से 56 को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ये सम्मान प्रदान करेंगे। वहीं बाकी बचे लोगों को यह पुरस्कार राष्ट्रपति 16 मार्च को प्रदान करेंगे।

Update: 2019-03-11 04:39 GMT

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस साल के पद्म पुरस्कारों के लिए चुने गए 112 हस्तियों में से 56 को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ये सम्मान प्रदान करेंगे। वहीं बाकी बचे लोगों को यह पुरस्कार राष्ट्रपति 16 मार्च को प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें......राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले- देश के संसाधनों पर सबका बराबर हक,बहुलता सबसे बड़ी ताकत

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पाने वालों में दिवंगत अभिनेता कादर खान, अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींढसा और मशहूर पत्रकार कुलदीप नैयर शामिल हैं। पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी। पुरस्कार वितरण समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोगों के शामिल रहने की उम्मीद है। इस बार पद्म पुरस्कारों के लिए रिकॉर्ड 50000 नामांकन आए थे। यह 2014 के मुकाबले 20 गुना ज्यादा है।

यह भी पढ़ें.....पीवी. सिंधु पद्म भूषण तो मृत्यु के 33 साल बाद जाधव पद्मश्री के लिए नामांकित

पुरस्कार विजेताओं में नौ राज्यों के 12 किसान, 11 राज्यों के 14 चिकित्सक, नौ खिलाड़ी, 16 सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के अन्य प्रतिनिधि हैं।

11 मार्च को पुरस्कार प्राप्त करने वालों में महाराष्ट्र के बालासाहेब उर्फ बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे शामिल हैं, जिन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

 

Tags:    

Similar News