Presidential Election 2022: अमित शाह व मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले झारखंड CM, राष्ट्रपति चुनाव पर नहीं खोले पत्ते

Presidential Election 2022: सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2022-06-27 16:05 GMT

अमित शाह व मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले झारखंड CM| (Twitter) 

Presidential Election 2022: सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्ष द्वारा राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election 2022) के लिए कैंडिडेट के ऐलान के बाद यदि किसी दल के लिए असहज स्थिति पैदा हुई है तो वह है झारखंड में सरकार चला रही जेएमएम। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अभी तक किसी भी उम्मीदवार के समर्थन का ऐलान नहीं किया है। सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। इस मुलाकात को राष्ट्रपति चुनाव से ही जोड़ कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस नेता से भी की मुलाकात

दिल्ली प्रवास के दौरान झारखंड सीएम हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने अपने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Senior Congress leader Mallikarjun Kharge) से भी आज मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि इस मसले पर सोरेन कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं।

भारी पसोपेश में जेएमएम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) औऱ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Senior Congress leader Mallikarjun Kharge) से मुलाकात के बाद भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। दरअसल झारखंड की पूर्व राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के नाम के ऐलान के बाद से जेएमएम भारी पसोपेश में है। मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल उसी संथाल आदिवासी समुदाय से आती हैं, जिससे हेमंत सोरेन आते हैं। बताया जाता है कि जब मुर्मू झारखंड के राजभवन में थीं, तब उनके और सीएम सोरेन के बीत काफी अच्छे संबंध स्थापित हो गए थे। कहा तो यहां तक जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन्हें बुआ कहते थे।

वहीं विपक्ष के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Former Union Minister Yashwant Sinha) का भी झारखंड से गहरा नाता रहा है। वह यहीं के हजारीबाग सीट से कई बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में उनके बेटे जयंत सिन्हा यहां से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं। बता दें कि जेएमएम ने बीते दिनों एक बैठक में राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर अपने सर्वोच्च नेता शिबू सोरेन को अधिकृत कर दिया था।

Tags:    

Similar News