Price Increased in November: नवंबर महीने में इन चीजों के बढ़े दाम, जानिए नये रेट

Price Increased in November: देश में लगातार बढ़ रही मंहगाई लोगों के मुसीबत बनती जा रही है। दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली चीजों के रोज दाम बढ़ रहे हैं।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-11-21 01:00 GMT

Price Increased in November (Pic: Social Media)

Price Increased in November: देश में लगातार बढ़ रही मंहगाई लोगों के मुसीबत बनती जा रही है। नवंबर महीने में कई चीजों के दाम बढ़ गये हैं। दूध के दामों में आज ही रविवार (20 नवंबर 2022) बढोत्तरी की गयी है, जो इस साल दामों में चौथी बार बढ़ोत्तरी की गयी है। मदर डेयरी ने आज फुल क्रीम दूध की कीमत में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है। साथ ही टोकन वाले दूध में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गयी है। मदर डेयरी ने यह दाम दिल्ली-एनसीआर में बढ़ाये हैं। मदर डेयरी के दूध के दाम बढ़ जाने के बाद में फुल क्रीम दूध का रेट 63 रूपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 64 रूपये प्रति लीटर हो गया है, वहीं टोकन वाले दूध का भाव 48 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 50 रूपये प्रति लीटर हो गया है।

सीमेंट के बढ़े दाम

सीमेंट के दामों में इसी इसी महीने 3 नवंबर को 15 रूपये की बढ़ोत्तरी की गयी थी। कीमतें बढ़ जाने के बाद में अब एक बोरी सीमेंट की कीमत 490 रूपये की हो गयी है। ए ग्रेड की सीमेंट की एक बोरी कीमत अक्टूबर महीने में 475 रुपये की मिलती थी। इसी साल की शुरूआत में सीमेंट की कीमतें मार्च महीने में 450 रुपये के आसपास पहुंच गयी थी। जून में यह कीमतें और कम हो गयी थी। लेकिन नवंबर महीने में कोयला के संकट बढ़ जाने के कारण एक बार फिर सीमेंट की कीमतें बढ़ गयी हैं। सीमेंट की कीमतों में और भी वृद्धि होने की संभावना जतायी जा रही है। सीमेंट कंपनियां इस महीने के अंत तक 10-30 रुपये प्रति बोरी कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है। 

टाटा मोटर्स की गाड़ियों के बढ़े दाम

नवंबर महीने में टाटा मोटर्स ने कार के वैरिएंट और माडल के आधार पर कीमतों में 0.9 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी। टाटा मोटर्स ने कहा था की उत्पादन लागत बढ़ने के कारण वाहनों की कीमतें बढ़ायी जा रही हैं। नवंबर महीने में यह पहली बार कार की कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है। इससे पहले भी जुलाई महीने में भी कार की कीमतों में 0.55 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गयी थीं। 

Tags:    

Similar News