अब मोदी जायेंगे सऊदी अरब, NSA डोभाल ने तैयार की रणनीति

बता दें कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 2 अक्टूबर को सऊदी अरब के दौरे पर थे 2 अक्टूबर को सऊदी अरब के दौरे पर थे।

Update: 2023-07-12 02:45 GMT

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे पर जाएंगे। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी सऊदी अरब के रियाद में होने वाले निवेश सम्मेलन में भाग लेंगे। ये निवेश सम्मेलन 29 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। हालांकि अभी तक इस दौरे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये दूसरी सऊदी अरब यात्रा होगी। इससे पहले 2016 में पीएम मोदी सऊदी अरब गए थे।

2 अक्टूबर को सऊदी अरब के दौरे पर थे अजीत डोभाल

बता दें कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 2 अक्टूबर को सऊदी अरब के दौरे पर थे 2 अक्टूबर को सऊदी अरब के दौरे पर थे। माना जा रहा है कि अजीत डोभाल का ये दौरा पीएम के सऊदी अरब दौरे का ग्राउंड तैयार करने के लिए था। अजीत डोभाल ने इस दौरान क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से भी मुलाकात भी किया था।

ये भी पढ़ें— बालाकोट एयरस्ट्राइक पर वायुसेना प्रमुख का बड़ा दावा, कहा- PAK के लिए जरूरी था…..

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी सऊदी अरब में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से भी मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच निवेश, आर्थिक संबंध के बारे में चर्चा होगी। पीएम मोदी सऊदी अरब के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय महत्व के मुद्दों पर भी बात करेंगे।

कश्मीर पर भारत के साथ है सऊदी अरब

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के भारत के फैसले का सऊदी अरब ने समर्थन किया है। सऊदी अरब ने कहा है कि वो जम्मू-कश्मीर में भारत के कदमों को समझता है। दुनिया भर में प्रमुख इस्लामिक देश समझे जाने वाले सऊदी अरब का समर्थन हासिल करना भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत है।

ये भी पढ़ें— महाराष्ट्र चुनाव: मतदान से पहले ही आदित्य ठाकरे का भाजपा पर निशाना

सऊदी अरब के प्रिंस सलमान भी इसी साल भारत के आये थे भारत

इस साल फरवरी महीने में सऊदी अरब के प्रिंस सलमान नई दिल्ली आए थे। इस दौरान भारत ने सऊदी अरब के साथ अपने कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता जताई थी।

सऊदी निवेश पर भारत की निगाहें

बताते चलें कि सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा कच्चे तेल का निर्यातक है। सऊदी अरब भारत में पेट्रो रसायन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और खनन समेत अन्य क्षेत्रों में 100 अरब डॉलर निवेश कर सकता है। सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको भारत में बड़े पैमाने पर निवेश की योजना बना रही है।

ये भी पढ़ें— चन्द्रमा से आई खुशखबरी: इसरो ने दी ये बड़ी जानकारी

Tags:    

Similar News