प्रियंका गांधी ने वायनाड से किया नामांकन, बोलीं- 35 सालों में पहली बार अपने लिए मांग रही समर्थन

Priyanka Gandhi Nomination: नामांकन से पहले प्रियंका गांधी वायनाड में रोड शो कर रही हैं। इस दौरान तमाम नेता मौजूद हैं।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-23 12:38 IST

Priyanka Gandhi Nomination (Pic: Newstrack)

Priyanka Gandhi Nomination: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज वायनाड में नामांकन के लिए पहुंचीं। नामांकन से पहले प्रियंका गांधी रोड शो किया। इस रोड शो में उनके साथ रायबरेली सासंद राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पति रॉबर्ट वाड्राऔर स्थानीय नेता मौदूज रहे। प्रियंका गांधी ने नामांकन पत्र पर साइन किया। रोड शो के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करेंगी। साथ ही राहुला गांधी ने भी लोगों को संबोधित किया। उसके बाद प्रियंका ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रियंका गांधी ने किया संबोधित

कांग्रेस महासचिव और वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने नामांकन से पहले रोड शो किया। जिसके बाद उन्होंने जनता को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, पिछले 35 सालों से मैं अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार कर रही हूं। यह पहली बार है जब मैं आपके समर्थन की मांग अपने लिए कर रही हूं। यह एक बहुत ही अलग एहसास है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया।

चुनावी जंग में प्रियंका का पहला कदम

सक्रिय राजनीति में उतरने से पहले प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी में गांधी परिवार के गढ़ की देखभाल करती रही हैं। बाद में उन्होंने प्रदेश प्रभारी के रूप में भी काम किया मगर चुनावी जंग वे पहली बार उतर रही हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान उनके चुनाव मैदान में उतरने की अटकलें लगाई जा रही थीं मगर उन्होंने चुनाव मैदान से दूरी बनाए रखी थी। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड दोनों लोकसभा सीटों से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने अपनी मां की विरासत रायबरेली सीट को बरकरार रखने का फैसला किया था जबकि वायनाड से इस्तीफा दे दिया था। उसी समय यह साफ हो गया था कि राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।


Tags:    

Similar News