भारत के दुश्मनों की अब खैर नहीं, चीन-पाकिस्तान को तबाह कर सकता है राफेल

भारत के युद्धक जेट और मिसाइलों की जद में पूरा चीन है यानी भारत अपनी सरजमीं से चीन के किसी भी ठिकाने को हिट कर सकता है।

Update: 2020-07-23 12:56 GMT
भारत के दुश्मनों की अब खैर नहीं, चीन-पाकिस्तान को तबाह कर सकता है राफेल

नई दिल्ली: भारत के युद्धक जेट और मिसाइलों की जद में पूरा चीन है यानी भारत अपनी सरजमीं से चीन के किसी भी ठिकाने को हिट कर सकता है। इन युद्धक विमानों में सबसे बड़ी ताकत राफेल जेट की और मिसाइलों में अग्नि मिसाइल की है। भारत के पास सात परमाणु सक्षम मिसाइल प्रणाली हैं। इनमें दो विमान, जमीन से संचालित होने वाली चार बैलिस्टिक मिसाइल और समुद्र से मार करने में सक्षम एक बैलिस्टिक मिसाइल हैं।

ये भी पढ़ें:अमेरिका के साइबर राजनयिक का बयान, टेलीकॉम कंपनियों अपनाए जियो का मॉडल

राफेल की ताकत

चीन से जारी तनाव के बीच किसी भी स्थिति में राफेल भारतीय सेना की ताकत में बड़ा इजाफा करेगा। राफेल जेट जिन अस्त्र-शस्त्र से लैस होगा उनमें मेटियोर और बीवीआर जैसी मिसाइलें भी शामिल हैं। इनके जरिए अपनी वायुसीमा क्षेत्र में रहते हुए भी राफेल 100 किलोमीटर से अधिक दूरी से ही दुश्मन को निशाना बना सकता है। यानी चीन की सीमा के काफी अंदर तक राफेल की मिसाइलें मार कर सकती हैं। राफेल की खासियत है कि ये दुश्मन के रडार की पकड़ में भी नहीं आता।

भारत और फ्रांस के बीच हुए राफेल जेट खरीद सौदे 2016 के अनुसार भारत को राफेल विमानों की पहली खेप मई 2020 में मिलनी थी। कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में हुए लॉकडाउन के चलते डिलेवरी अवधि में मामूली बदलाव हुआ है। राफेल जेट चीन के सबसे उन्नत फायटर जेट चेङ्ग्दु जे -20 से कहीं आगे है। राफेल पांचवी पीढ़ी का स्टील्थ यानी छुप कर मार करने वाला लड़ाकू विमान है। इसमें लगाई गई मिसाइल ज्यादा मारक क्षमता वाली हैं। इसका बेहतरीन राडार सिस्टम 200 किमी के दायरे में निगरानी रख सकता है।

मिसाइलों की मार

भारत की अग्नि-5 मिसाइल की रेंज 5 हजार किलोमीटर है और ये चीन के किसी भी टारगेट को हिट कर सकती है। यहाँ तक कि दक्षिण भारत के किसी बेस से समूचे चीन पर निशाना लगाया जा सकता है। अग्नि 5 मिसाइल पर अगर हल्का लोड हो तो ये 8 हजार किलोमीटर तक मार कर सकती है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा BJP अध्यक्ष ओपी धनखड़ की ताजपोशी के दौरान एक शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश

धनुष मिसाइल – 250 से 400 किमी रेंज

ब्रह्मोस मिसाइल – 300 से 500 किमी रेंज

अग्नि 4 मिसाइल – 3500 से 4000 किमी रेंज

पृथ्वी 3 मिसाइल – 300 से 350 किमी रेंज

सागरिका, शौर्य मिसाइल – 700 से 3500 किमी रेंज

इन मिसाइलों से चीन के बीजिंग, शंघाई, वुहान, आदि किसी भी शहर को हिट किया जा सकता है। सबसे बड़ी बात है कि भारत जमीन, हवा और समुद्र इन तीनों में से किसी भी जगह से मिसाइलें चला सकता है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News