राहुल से बोली महिला- हमारे साथ बच्चा है, तीन दिन से भूखे मर रहे हैं, आगे हुआ ये

प्रवासी मजदूरों के पलायन का मुद्दा गरमाता ही जा रहा है। यूपी में प्रवासी मजदूरों के लिए बसें चलाने का मामला अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है। कांग्रेस और योगी सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी भी जारी है।

Update:2020-05-23 11:23 IST

नई दिल्ली: प्रवासी मजदूरों के पलायन का मुद्दा गरमाता ही जा रहा है। यूपी में प्रवासी मजदूरों के लिए बसें चलाने का मामला अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है। कांग्रेस और योगी सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी भी जारी है।

इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो 17 मिनट का है।

इस वीडियो की शुरुआत प्रवासी मजदूरों के पलायन के दर्द को दिखाने वाले दृश्यों से किया गया है।

उसके बाद लोगों की जुबानी उनकी तकलीफें बताई गई है।राहुल गांधी एक मजदूर से उसका हाल चाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं, वो पूछते हैं कि आप लोग(प्रवासी मजदूर कहां से आ रहे हैं और क्या काम करते थे?

मजदूर राहुल को बताता है कि वह हरियाणा से आ रहा है और कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था। आगे बताता है कि एक दिन पहले ही उसने चलना शुरू किया है।

उनके साथ उनके परिवार के और भी लोग है। शख्स ने बताया कि उसे एकाएक ही लॉकडाउन की खबर मिली। जिस जगह रहते थे।

वहां पर रहने के लिए 2500 रुपये किराया देना पड़ता था। वह अब वहां नहीं रहना चाहते हैं इसलिए वो अब झांसी जा रहे हैं।

कांग्रेस ने मायावती को घेरा, ‘BJP को करती है डिफेंड, दलित हमलों पर नहीं खुलता मुंह’



जब राहुल ने पूछा आपके पास पैसे हैं

राहुल गांधी ने पूछा है कि पैसे हैं पास में, खाना खा रहे हो? जवाब में परिवार ने बताया कि लोग रास्ते में उन्हें खाने के लिए दे देते हैं।

कई बार खाना मिलता भी है कई बार नहीं मिलता तो पैदल चलते हुए आगे बढ़ जाते हैं।

एक अन्य युवती राहुल से कहती है कि जो भी कमाया था पिछले दो महीनों में खत्म हो गया है। इसलिए अब पैदल ही घर निकल पड़े हैं।

एक युवक जो खुद का नाम महेश बताता हैं, वह झांसी का रहने वाला है। राहुल से कहता है कि 120 किलो मीटर चले हैं।

रात में रुकते रुकते आगे बढ़े।

कोरोना, बस और पॉलिटिक्स: कांग्रेस का 36 लाख का बिल, मायावती का BJP को सपोर्ट

तीन दिन भूख से मर रहे हैं

मजबूरी है कि हमलोगों को पैदल जाना है। एक अन्य महिला कहती हैं, हम तीन दिन से भूखे मर रहे हैं। बच्चा भी है हमारा साथ में, वो भी तीन दिन से भूखा-प्यासा है। बड़े आदमी को दिक्कत नहीं है।

बताते चलें कि राहुल गांधी लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मुश्किलों को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते आएं हैं।

लॉकडाउन के चलते बड़ी संख्या में मजदूर पैदल ही अपने-अपने राज्यों की ओर लौटने को मजबूर हो गए थे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 16 मई को सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास इन मजदूरों से मुलाक़ात की और उनका दुःख दर्द जानने की भी कोशिशें की थी।

सोनिया गांधी पर FIR दर्ज: कांग्रेस में मचा हड़कंप, गलत सूचना फैलाने का लगा आरोप

Tags:    

Similar News