‘राहुल गांधी देश का नंबर वन आतंकवादी, उस पर तो...', रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार

Ravneet Singh Bittu: केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने भागलपुर में कहा कि राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है। वह सिख किसी पार्टी से नहीं जुडे हैं। यह चिंगारी लगाने की कोशिश है। राहुल गांधी देश का नंबर एक आतंकवादी है।

Newstrack :  Network
Update:2024-09-15 22:03 IST

Ravneet Singh Bittu (सोशल मीडिया)

Ravneet Singh Bittu: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। बयान पर अब राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस भाजपा पर जमकर हमलावार है। सिख समुदाय से जुड़े मुद्दों सहित विभिन्न मुद्दों पर राहुल गांधी की हालिया टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बिट्टू ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का नंबर एक आतंकवादी और देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताकर देश की राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर अब कांग्रेस ने पटलवार किया है और रवनीत सिंह बिट्टू पर जमकर निशाना साधा है। 

राहुल पर रवनीत सिंह बिट्टू का तंज

केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने भागलपुर में कहा कि राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है। वह सिख किसी पार्टी से नहीं जुडे हैं। यह चिंगारी लगाने की कोशिश है, राहुल गांधी देश के नंबर वन टेरेरिस्ट हैं। राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं, उन्होंने अपना अधिकांश समय बाहर बिताया है। वह अपने देश से बहुत प्यार नहीं करते, क्योंकि वह विदेश जाते हैं और हर बात को गलत तरीके से कहते हैं। जो लोग मोस्ट वांटेड हैं, अलगाववादी हैं और बम, बंदूक और गोले बनाने में माहिर हैं, उन्होंने राहुल गांधी की बातों की सराहना की है। देश के दुश्मन जो विमान, ट्रेन और सड़कें उड़ाने की कोशिश करते हैं, वे राहुल गांधी के समर्थन में हैं। राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकवादी हैं। देश का सबसे बड़ा दुश्मन जिसे एजेंसियों को पकड़ना चाहिए, वह आज राहुल गांधी हैं। राहुल पर तो ईमान घोषित होना चाहिए।

कांग्रेस ने पलटवार किया

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर कांग्रेस ने पटलवार किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि उन्हें ऐसे लोगों पर केवल दया ही आ सकती है। कांग्रेस में उनका राजनीतिक करियर भी खराब रहा। वे राहुल गांधी की तारीफ करते थे। कांग्रेस से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद, वे भाजपा पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखा रहे हैं।

कांग्रेस ने तारिक अनवर ने भी केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधा है। अनवर ने कहाकि बिट्टू अभी-अभी कांग्रेस पार्टी से भाजपा में शामिल हुए हैं और वे यह साबित करना चाहते हैं कि वे भाजपा की विचारधारा का पालन करते हैं और राहुल गांधी के विरोधी हैं। इसलिए वे इस तरह के बेतुके बयान दे रहे हैं।

जानिए अमेरिका में राहुल गांधी ने क्या कहा?

बता दें कि हाल ही के दिनों में राहुल गांधी अमेरिकी यात्रा पर थे। अपनी चार दिवसीय अमेरिकी यात्रा के दौरान भारतीय अमेरिकियों की एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांदी ने वहां उपस्थित सिखों में से एक से उसका नाम पूछा और कहा, "लड़ाई इस बात पर है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी या कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी। या वह एक सिख के रूप में गुरुद्वारे में जाने में सक्षम होगा। यही लड़ाई है और सिर्फ उसके लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए हैं।

Tags:    

Similar News