गम में बदली खुशियां: नई-नवेली दुल्हन ने गाड़ी रुकवा, लगा दी नदी में छलांग

खबर राजस्थान के सवाई माधोपुर से है, जहां पर एक नई-नवेली दुल्हन ने गाड़ी रुकवाकर चंबल नदी में छलांग लगा दी। इस घटना से दूल्हे समेत सभी परिजन हैरान रह गए।

Update: 2020-06-14 08:46 GMT

जयपुर: खबर राजस्थान के सवाई माधोपुर से है, जहां पर एक नई-नवेली दुल्हन ने गाड़ी रुकवाकर चंबल नदी में छलांग लगा दी। इस घटना से दूल्हे समेत सभी परिजन हैरान रह गए। ये घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को कुछ समझ नहीं आया।

यह भी पढ़ें: बड़े काम का KGMU रेडियो स्टेशन, अब तुरंत यहां होगा समस्याओं का समाधान

उल्टी होने के बहाने रुकवाई थी गाड़ी

दरअसल, सवाई माधोपुर के अल्लाहपुर गांव में एक युवती की धूमधाम से शादी कराई गई। जिसके बाद उसकी पति के साथ विदाई कर दी गई। रास्ते में दुल्हन ने चंबल नदी पर बने पुल पर उल्टी आने का बहाना कर गाड़ी रुकवाई। युवती गाड़ी से बाहर आई और नदी में छलांग लगा दी। जिससे सब हक्के- बक्के रह गए।

घटना से सभी परिजन सकते में आ गए

यह देख दूल्हे समेत उसके सभी साथी चिल्लाने लगे। सभी परिजन सकते में आ गए। चिख पुकार की आवाज सुन वहां स्थानीय लोग भी जमा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा: इन पर लगा ये गंभीर आरोप, देश की हालत खराब

गोताखोरों ने की दुल्हन की खोज

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गोताखोरों को बोट के द्वारा नदी में उतारा। जो दुल्हन की खोज में जुट गए। लेकिन बहुत कोशिशों के बाद भी दुल्हन का पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुल्हन की मौत से सभी को गहरा सदमा लगा है।

शादी के दौरान काफी खुश थी दुल्हन

परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही उनकी बेटी की शादी हुई और शादी के दौरान वो काफी खुश लग रही थी। परिजनों के मुताबिक, युवती ने शादी में अपने पति के साथ खूब डांस भी किया था।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: Newstrack का हुआ असर, अध्यक्ष के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News