मुंह बोली बेटी से मिलने को बेकरार राम रहीम, सुनारिया जेल में कर रहा 'हनी-हनी'

रेप केस में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा चीफ राम रहीम ने जेल प्रशासन को सबसे करीबी 10 लोगों की लिस्ट सौंपी है, जो उनसे मिलने के लिए आएंगे। इस लिस्ट में राम रहीम ने कथित दत्तक पुत्री हनीप्रीत का नाम सबसे पहले लिखा है।

Update: 2017-09-04 08:06 GMT

रोहतक : रेप केस में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा चीफ राम रहीम ने जेल प्रशासन को सबसे करीबी 10 लोगों की लिस्ट सौंपी है, जो उनसे मिलने के लिए आएंगे। इस लिस्ट में राम रहीम ने कथित दत्तक पुत्री हनीप्रीत का नाम सबसे पहले लिखा है।

ये भी पढ़ें... अब कभी फिल्म नहीं बना पाएगा बलात्कारी गुरमीत, हनीप्रीत को भी झटका

इसके बाद उसने अपनी दोनों बेटियों और दामाद, बेटा और बहू और डेरे की देखभाल करने वाले कुछ मुख्य लोगों का नाम दिया है। उसने फोन पर बात करने के लिए हनीप्रीत और चरणजीत का मोबाइल नंबर भी दिया है।

ये भी पढ़ें... बलात्कारी राम रहीम के साथ-साथ अब ट्विटर अकाउंट भी हुआ बंद

राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। यहां वह कैदी नंबर 8647 के नाम से जाना जाता है। उसे माली का काम दिया गया है, जिसके एवज में उसे 40 रुपये रोज मेहनताना मिलता है। जेल नियम के हिसाब से कैदी से मिलने के लिए आने वाले लोगों की लिस्ट पहले से ली जाती है। इसके तहत राम रहीम ने पहली लिस्ट में हनीप्रीत का नाम नहीं दिया था। इस पर हर कोई हैरान रह गया था। लेकिन इस बार हनीप्रीत का नाम दिया गया है, जो फिलहाल फरार बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें... सोने का बेड, सोने का सोफा, जाने और क्या-क्या है सोने का राम रहीम के बेडरूम में

क्या है जेल नियम?

जेल के नियम के अनुसार कैदी अपनी मर्जी से ऐसे लोगों के नाम जेल प्रशासन को दे सकता है, जो उससे मिलने के लिए अधिकृत होंगे। कैदी की तरफ से दिए गए नामों के अलावा किसी और को जेल के अंदर आकर कैदी से मिलने की इजाजत नहीं होगी। इससे पहले राम रहीम ने हनीप्रीत को अपने साथ जेल में रखने की मांग की थी। उसने अपनी पीठ दर्द का हवाला देते हुए कहा कि वह एक्यूप्रेशर की एक्सपर्ट है। हालांकि, जेल के अधिकारियों ने उसकी मांग को ठुकरा दिया था।

ये भी पढ़ें... हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस, जानिए किस साजिश का लगा आरोप

कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

-हनीप्रीत- दत्तक पुत्री

-जसमीत इंसा - बेटा

-चरणप्रीत - बेटी

-अमरप्रीत - बेटी

-शान-ए-मीत - दामाद

-रुह-ए-मीत - दामाद

-जगजीत सिंह - कमेटी मेंबर

-पी. आर. नैन - एक्स मैनेजर

-धरम सिंह - करीबी सेवादार

-गोबी राम - करीबी सेवादार

Tags:    

Similar News