Rapido Driver Masturbates: रैपिडो चालक की घिनौनी करतूत, महिला को बाइक पर बैठाकर करने लगा हस्तमैथुन

Rapido Driver Masturbates: महिला ने आरोप लगाया है कि उसने प्रदर्शन स्थल से घर जाने के लिए रैपिडो ऐप से बाइक बुक की थी। रैपिडो बाइक से महिला जा रही थी। इसी दौरान रैपिडो चालक एक हाथ से बाइक चला रहा था और एक हाथ से हस्तमैथुन कर रहा था

Update: 2023-07-23 05:57 GMT
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Rapido Driver Masturbates: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने और दरिंदगी के खिलाफ देशभर में बवाल मचा हुआ है। इस शर्मनाक घटना के खिलाफ बेंगलुरु में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंची थी। विरोध प्रदर्शन समाप्त होने के बाद वापस घर लौटते समय एक महिला को यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है।

रैपिडो चालक अचानक करने लगा हस्तमैथुन

महिला ने आरोप लगाया है कि उसने प्रदर्शन स्थल से घर जाने के लिए रैपिडो ऐप से बाइक बुक की थी। रैपिडो बाइक से महिला जा रही थी। इसी दौरान रैपिडो चालक एक हाथ से बाइक चला रहा था और एक हाथ से हस्तमैथुन कर रहा था। महिला ने कहा कि ये देखकर वह बुरी तरह से डर गई थी। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रैपिडो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अथिरा नाम की एक महिला एक्टिविस्ट बेंगलुरु में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थी। महिला ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद टाउन हॉल से रैपिडो मोबाइल ऐप बाइक बुक की। ये बात महिला ने ट्वीट कर बतायी है। महिला ने ट्वीट कर लिखा कि यात्रा के दौरान हम एक सुदूर इलाके में पहुंचे, जहां आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था। महिला ने कहा कि इस दौरान रैपिडो चालक एक हाथ से बाइक चलाने लगा और दूसरे हाथ से हस्तमैथुन करने लगा। ये देखकर वह बुरी तरह से डर गई। लेकिन वह कुछ बाइक चालक से नहीं बोली। महिला ने ट्वीट में लिखा का घर ड्राप करने के बाद ड्राइवर उसे कॉल और मैसेज करने लगा। यह सब रोकने के लिए उसने उसका नंबर ब्लाक कर दिया।

पीड़ित महिला ने आरोपी के स्क्रीनशॉट के ट्वीटर पर शेयर करते हुए रैपिडो कंपनी और पुलिस को टैग किया और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की बेंगलुरु पुलिस ने जांच करते हुए रैपिडो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News