Ratan Tata Passed Away Live Update: 'श्मसान घाट पर पहुंचा रतन टाटा का पार्थिव शरीर ... कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार

Report :  Network
Update:2024-10-10 08:16 IST
Live Updates - Page 4
2024-10-10 04:32 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: 'मैंने एक मित्र को खो दिया'- मुकेश अंबानी

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा के निधन पर बिजनेसमैन मुकेश अम्बानी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने,"रतन टाटा का निधन न केवल टाटा समूह के लिए, बल्कि हर भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है। मैंने आज एक प्रिय मित्र को खो दिया। उन्होंने आगे कहा मैं, रिलायंस, नीता और अंबानी परिवार की तरफ से टाटा परिवार के शोकाकुल सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। रतन, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।" 

2024-10-10 04:07 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा के लिए भारत रत्न की मांग

Ratan Tata Passed Away Live Update: शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) पार्टी नेता राहुल कनाल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चिट्ठी लिखकर भारत रत्न के लिए रतन टाटा का नाम केंद्र सरकार को भेजने का आग्रह किया है। 

2024-10-10 04:04 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: नीतिश कुमार ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करके शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति एवं टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा जी का निधन दुखद है। 


2024-10-10 03:51 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा के निधन पर राजा भइया ने जताया शोक

Ratan Tata Passed Away Live Update: महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर राजा भइया ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "माँ भारती के सच्चे सुपूत,उद्योग जगत के महानायक, सही अर्थों में समाजसेवी श्री रतन टाटा के प्रयाण से देश को अपूर्णिय क्षति हुई है, आपके जैसा दूसरा कभी कोई नहीं होगा। प्रभु राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शान्ति" 

2024-10-10 03:44 GMT

Ratan Tata Death News Live: रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर

Ratan Tata Death News Live: रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए सचिन तेंदुलकर उनके कोलाबा आवास पहुंचे हैं। 

2024-10-10 03:31 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा के आवास के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा को आज नम आँखों से अंतिम विदाई दी जाएगी। आज कोलाबा में उनके आवास के बाहर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किये गए हैं। 

2024-10-10 03:27 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: अंतिम संस्कार में गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल

Ratan Tata Passed Away Live Update: आज रतन टाटा के निधन के बाद पीएम मोदी ने उनके भाई नोएल टाटा से फोन पर बात की। वहीं आज उनके अंतिम संस्कार के लिए भारत सरकार की तरफ से गृहमंत्री अमित शाह जायेंगे। रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। 

2024-10-10 03:23 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: मुंबई का मरीन ड्राइव बंद

Ratan Tata Passed Away Live Update: उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए तैयारियाँ पूरी हो गई है। आज उनका पार्थिव शरीर NCPA ग्राउंड में रखा जायेगा। जिसके लिए मुंबई का मरीन ड्राइव पूरी तरह से बंद कर दिया है। 

2024-10-10 02:58 GMT

रतन का निधन हर भारतीय के लिए क्षति : मुकेश अंबानी

रतन टाटा के निधन पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शोक जताते हुए कहा कि उनका निधन टाटा ग्रुप के लिए ही नहीं बल्कि हर भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है। यह भारत और भारतीय उद्योग जगत के लिए निराशा से भरा दिन है। निजी स्तर पर रतन टाटा के जाने से हमने एक प्यारा दोस्त खो दिया है। वह दूरदर्शी उद्योगपति थे, जो हमेशा समाज के लिए कुछ बेहतर करने के लिए तैयार रहते थे।


2024-10-10 02:52 GMT

रतन टाटा का निधन एक युग का अंत : एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रतन टाटा के निधन को एक युग का अंत बताया है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा भारतीय इंडस्ट्री के आधुनिकीकरण और वैश्विकरण से जुड़े हुए थे। कई मौकों पर मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य मिला। मैं पूरे देश के साथ मिलकर उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं।


Tags:    

Similar News