Ratan Tata Passed Away Live Update: तिरंगे में लिपटा रतन टाटा का पार्थिव शरीर, शुरू हुआ अंतिम दर्शन

Ratan Tata Passed Away Live Update: वहीं महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर पीएम मोदी, अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुकेश अंबानी सहित उद्योगपतियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Report :  Network
Update:2024-10-10 08:16 IST

Ratan Tata Passed Away Live Update 

Ratan Tata Passed Away Live Update: टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें कुछ दिन पहले उम्र संबंधी दिक्कतों चलते भर्ती कराया गया था। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा जाएगा। जहां गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। वहीं महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर पीएम मोदी, अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुकेश अंबानी सहित उद्योगपतियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Live Updates
2024-10-10 06:16 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: आज रतन टाटा के पार्थिव शरीर को वर्ली के पारसी श्मशान भूमि में लाया जाएगा। जहाँ सबसे पहले पार्थिव शरीर को प्रेयर हॉल में रखा जाएगा। हॉल में करीब 200 लोग मौजूद रह सकते हैं। जहाँ प्रार्थना लगभग 45 मिनट तक होगी। प्रार्थना हॉल में पारसी रीति से ‘गेह-सारनू’ पढ़ा जाएगा। रतन टाटा के पार्थिव शरीर मुंह पर एक कपड़े का टुकड़ा रख कर ‘अहनावेति’ का पहला पूरा अध्याय पढ़ा जाएगा। ये शांति प्रार्थना की एक प्रक्रिया है। प्रेयर प्रक्रिया पूरा होने के बाद पार्थिव शरीर को इलेक्ट्रिक अग्निदाह में रखा जाएगा और इस तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

2024-10-10 06:04 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा को अंतिम विदाई देने आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला एनसीपीए मैदान पहुंचे हैं। 

2024-10-10 05:51 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा का अंतिम दर्शन करने एनसीपी (SCP) चीफ शरद पवार और सुप्रिया सुले NCPA ग्राउंड पहुंचे। 

2024-10-10 05:46 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा का अंतिम दर्शन करने आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास भी NCPA ग्राउंड पहुँच रहे हैं। 

2024-10-10 05:17 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने रतन टाटा जी के निधन पर शोक जताते हुए भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि मुझे भारत में अमेरिकी राजदूत चुना गया था तो भारत से रतन टाटा ने ही सबसे पहले मुझे बधाई दी थी। 


2024-10-10 05:02 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने रतन टाटा के निधन पर पोस्ट कर कहा अनमोल रत्न रतन टाटा के निधन की खबर से दुखी हूँ। 


2024-10-10 04:45 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा का पार्थिव शरीर NCPA ग्राउंड ले जाया जा रहा है। 



2024-10-10 04:32 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा के निधन पर बिजनेसमैन मुकेश अम्बानी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने,"रतन टाटा का निधन न केवल टाटा समूह के लिए, बल्कि हर भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है। मैंने आज एक प्रिय मित्र को खो दिया। उन्होंने आगे कहा मैं, रिलायंस, नीता और अंबानी परिवार की तरफ से टाटा परिवार के शोकाकुल सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। रतन, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।" 

2024-10-10 04:07 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) पार्टी नेता राहुल कनाल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चिट्ठी लिखकर भारत रत्न के लिए रतन टाटा का नाम केंद्र सरकार को भेजने का आग्रह किया है। 

2024-10-10 04:04 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करके शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति एवं टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा जी का निधन दुखद है। 


Tags:    

Similar News