Ratan Tata Passed Away Live Update: महाराष्ट्र कैबिनेट ने की रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग, अंतिम दर्शन जारी

Report :  Network
Update:2024-10-10 08:16 IST
Live Updates - Page 2
2024-10-10 05:46 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास करेंगे रतन टाटा का अंतिम दर्शन

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा का अंतिम दर्शन करने आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास भी NCPA ग्राउंड पहुँच रहे हैं। 

2024-10-10 05:17 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: एक दिलदार शख्स को खो दिया- अमेरिकी राजदूत गार्सेटी

Ratan Tata Passed Away Live Update: भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने रतन टाटा जी के निधन पर शोक जताते हुए भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि मुझे भारत में अमेरिकी राजदूत चुना गया था तो भारत से रतन टाटा ने ही सबसे पहले मुझे बधाई दी थी। 


2024-10-10 05:02 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा प्रेरणादायक रहे हैं- नेपाल पीएम

Ratan Tata Passed Away Live Update: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने रतन टाटा के निधन पर पोस्ट कर कहा अनमोल रत्न रतन टाटा के निधन की खबर से दुखी हूँ। 


2024-10-10 04:45 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: NCPA ग्राउंड ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा का पार्थिव शरीर NCPA ग्राउंड ले जाया जा रहा है। 



2024-10-10 04:32 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: 'मैंने एक मित्र को खो दिया'- मुकेश अंबानी

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा के निधन पर बिजनेसमैन मुकेश अम्बानी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने,"रतन टाटा का निधन न केवल टाटा समूह के लिए, बल्कि हर भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है। मैंने आज एक प्रिय मित्र को खो दिया। उन्होंने आगे कहा मैं, रिलायंस, नीता और अंबानी परिवार की तरफ से टाटा परिवार के शोकाकुल सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। रतन, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।" 

2024-10-10 04:07 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा के लिए भारत रत्न की मांग

Ratan Tata Passed Away Live Update: शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) पार्टी नेता राहुल कनाल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चिट्ठी लिखकर भारत रत्न के लिए रतन टाटा का नाम केंद्र सरकार को भेजने का आग्रह किया है। 

2024-10-10 04:04 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: नीतिश कुमार ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करके शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति एवं टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा जी का निधन दुखद है। 


2024-10-10 03:51 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा के निधन पर राजा भइया ने जताया शोक

Ratan Tata Passed Away Live Update: महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर राजा भइया ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "माँ भारती के सच्चे सुपूत,उद्योग जगत के महानायक, सही अर्थों में समाजसेवी श्री रतन टाटा के प्रयाण से देश को अपूर्णिय क्षति हुई है, आपके जैसा दूसरा कभी कोई नहीं होगा। प्रभु राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शान्ति" 

2024-10-10 03:44 GMT

Ratan Tata Death News Live: रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर

Ratan Tata Death News Live: रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए सचिन तेंदुलकर उनके कोलाबा आवास पहुंचे हैं। 

2024-10-10 03:31 GMT

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा के आवास के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा को आज नम आँखों से अंतिम विदाई दी जाएगी। आज कोलाबा में उनके आवास के बाहर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किये गए हैं। 

Tags:    

Similar News