Republic Parade 2024: कर्तव्य पथ पर गरजेंगे वायुसेना के 51 विमान, हैरतअंगेज प्रदर्शन से परेड में भरेंगे रोमांच, दुनिया होगी शक्ति से वाकिफ

Republic Parade 2024: हवा कलाबाजी करते हुए एक एक वायुसेना के विमान परेड से गुजरते हुए युद्ध के मैदान में कैसे दुश्मनों के परखचे उड़ाना है, इसकी तैयारियों का तो देशवासियों को परिचय कराएंगे ही साथ ही, विश्व के देशों को भारतीय वायुसेना की ताकत से भी रूबरू करवाएंगे।

Report :  Viren Singh
Update:2024-01-19 13:43 IST

Republic Parade 2024 (सोशल मीडिया) 

Republic Parade 2024: गणतंत्र दिवस-2024 की परेड की तैयारियों जोरों शोरों से जारी हैं। देश के जब्बे के आगे समारोह में भाग लेने वाले प्रतिभागी कड़ाके की सर्दी को पीछा छोड़ रिहर्सल में जुटे हैं। गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन कर्यव्य पथ होगा। इस परेड में दर्शक भारत की समृद्ध संस्कृति और इतिहास से झांकियों के माध्मय से परिचित तो होंगे साथ ही, सेना की शक्ति से भी वाकिफ होंगे। भारतीय वायुसेना इस बार की परेड़ में कुछ खास करने जा रहे है, जो वहां मौजूद लोगों को या टीवी या फिर अन्य माध्मय से परेड को देखे लोगों के अंदर रोमांच भर देगी। इस बार परेड में इंडियन एयरफोर्स अपनी झांकी प्रदर्शित करेगी। इसके जरिये लोग वायुसेना से वाकिफ होंगे। साथ ही, परेड में वायुसेना के कुल 51 विमान भाग लेगें।

वायुसेना का होगा इस बार अनोखा एयर प्रदर्शन

वायुसेना के 51 विमान जब कर्तव्य पथ से भारी भरकम आवाज से साथ गुजरेंगे और आसमान में हैरतअंगेज कतरब दिखाएंगे, तो वहां पर मौजूद हर व्यक्ति के जुंबा में एक ही स्वर निकलता हुआ सुनाई देगा ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’। हवा कलाबाजी करते हुए एक एक वायुसेना के विमान परेड से गुजरते हुए युद्ध के मैदान में कैसे दुश्मनों के परखचे उड़ाना है, इसकी तैयारियों का तो देशवासियों को परिचय कराएंगे ही साथ ही, विश्व के देशों को भारतीय वायुसेना की ताकत से भी रूबरू करवाएंगे।

29 लड़ाकू विमान करेंगे परेड को रोमांचित

भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड पर भारतीय वायु सेना की झांकी की प्रतिकृति प्रदर्शित की जाएगी। परेड के शुरुआत एलसीए तेजस फॉर्मेशन विमान से होगी, जिसमें चार तेजस फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे। इस बार की परेड वायुसेना के कुल 51 विमान शामिल हो रहे हैं। इसमें 29 लड़ाकू विमान, 8 परिवहन और 13 हेलीकॉप्टर और एक विरासत विमान शामिल है।

पहली बार भाग लेगा परिवहन विमान

2024 की परेड में पहली बार वायुसेना का परिवहन विमान सी-295 भाग लेगा। इसके अलावा भारतीय वायुसेना 1971 में पाकिस्तान पर विजय के प्रसिद्ध टैंगेल एयरड्रॉप को भी चित्रित करेगी, जिसमें एक डकोटा विमान और दो डोर्नियर टैंगेल फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे।

महिला लड़ाकू पायलट फ्लाईपास्ट का हिस्सा

वायु सेना के विंग कमांडर पीआरओ आशीष मोघे के बताया कि परेड में वायुसेना महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिलेगी। महिला लड़ाकू पायलट गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट का हिस्सा होंगी।

इतने दिन चलेगी रिहर्सल

गणतंत्र दिवस परेड का रिहर्सल 17 से 21 जनवरी तक कर्तव्य पथ चलेगा। इसको देखते हुए यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं। कर्तव्य पथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-मानसिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्य पथ-सी-हेक्सागोन पर आज से लेकर 21 जनवरी तक सुबह 10.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा। इसके अलावा इस अवधि के दौरान विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ यातायात के लिए बंद रहेगा।

Tags:    

Similar News