Bihar News: RJD के MLC सुनील सिंह की सदस्यता छिनी, जानें क्यों लिया गया इतना बड़ा फैसला

Bihar News: RJD के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह की सदस्यता छिन गई है। बहुमत से सदन में फैसला लिया गया ।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-26 07:27 GMT

पूर्व सीएम राबड़ी देवी के साथ सुनील कुमार सिंह (Pic: Social Media)

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील कुमार सिंह की सदस्यता आज यानी शुक्रवार को छिन गई है। सदन में बहुमत से फैसला लिया गया। बता दें कि, सुनील कुमार सिंह पर विधान परिषद के पिछले सत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने का आरोप लगा था, जिसकी जांच विधान परिषद की आचार परिषद को सौंपी गई थी। सुनील सिंह पर जो आरोप लगे थे, उसे कमेटी जांच में सही पाया है। विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस पर आज यानी शुक्रवा को फैसला सुनाया है। मंगलवार को ही अवधेश नारायण सिंह विधान परिषद के चेयरमैन चुने गए थे।

हमेशा विवादों में रहते हैं सुनील कुमार सिंह

सहकारी संगठन बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह राजद और जदयू की महागठबंधन सरकार के दौरान भी नीतीश कुमार पर निशानों में हमला बोलते रहते थे। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ पिछले साल फोटो डालने के बाद सुनील सिंह को एक बैठक में नीतीश ने डांटा था तो वो तनकर खड़े हो गए थे कि शाह से उनका मिलना सामान्य शिष्टाचार है। सुनील ने महागठबंधन सरकार के दौरान शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और अपर मुख्य सचिव केके पाठक के विवाद में भी सरकार के लिए असहज करने वाले बयान दिए थे।

सुनील सिंह लगातार अपने सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया में बयान से चर्चा में रहते हैं। उनके बयान कई बार उनकी पार्टी के लिए भी मुश्किलें पैदा करते हैं। 2022 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सुनील सिंह के घर और दूसरे ठिकानों पर रेड मारा था। कहा गया था कि यह छापा लालू यादव के परिवार पर रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लिखवाने को लेकर चल रहे मामलों की जांच से जुड़ा है।

Tags:    

Similar News