RJD प्रदेश महासचिव पंकज यादव को हमलावरों ने सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar News: मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-03 08:25 IST

घायल पंकज यादव (Pic: Social Media)

Bihar News: RJD प्रदेश महासचिव पंकज यादव को हमलावरों ने सीने गोली मार दी। मुंगेर में आरजेडी नेता को मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक गोली लगने से पंकज यादव की हालत गंभीर है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  हालत गंभीर देखते हुए उन्हें नेशनल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। उनका इलाज जारी है। ताबड़तोड़ फायरिंग में एक गोली उनके सीने में लग जाने से हालत गंभीर है। 

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे पंकज यादव

पंकज यादव रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वह हवाई अड्डे पर टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया। उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। उन्होंने हमले से बचने की कोशिश की। इसी बीच एक गोली उनके सीने में जा लगी। हमले के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सफिया सराय, कासिम बाजार और कोतवाली की पुलिस पहुंची। सीसीटीवी के जरिए पुलिस हमलावरों की तलाश करने में जुट गई है। 

पूर्व मंत्री के पिता पर भी हुआ था हमला

बिहार में आए दिन नेताओं पर हमला हो रहा है। कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाश लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। हत्या के साथ ही अन्य अपराधों में भी इजाफा हुआ है। पिछले दिनों बिहार में बदमाशों ने दलित बस्ती को आग के हवाले कर दिया था। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक 21 घर जला दिए गए थे। इससे पहले जुलाई में  बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी पर हमलावरों ने हमला किया था। इस हमले में उनकी जान चली गई थी। देर रात हत्या के बाद सुबह उनके घर पर शव बरामद किया गया। एक बार फिर आरजेडी के नेता पर हमला हुआ है। पंकज यादव की हालत गंभीर है। उनका इलाज जारी है। पुलिस को हमलावरों की तलाश है। 


Tags:    

Similar News