Bihar News: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर लूटपाट, बदमाशों ने गोलीबारी भी की

Bihar News: वैशाली में बड़ी लूटपाट हुई है। अपराधियों ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पेट्रोल पंप पर लूटपाट की है।

Report :  Network
Update: 2022-10-07 14:11 GMT

 इसी पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की लूटपाट

Bihar News: वैशाली में बड़ी लूटपाट हुई है। अपराधियों ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पेट्रोल पंप पर लूटपाट की है। शुक्रवार शाम बाइक सवार तीन अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर चढ़कर गोलीबारी की और पेट्रोल पंप कर्मी से 15000 कैश भी लूट लिए। मामला महनार थाना क्षेत्र का है। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आए बाइक सवार तीन युवकों ने पैसे मांगने पर फायरिंग कर दी और पेट्रोल पंप कर्मी के पास झोले में रखे 15000 रुपया भी लूट लिया।

पीड़ित पेट्रोलकर्मी ने बताया कि जंदाहा की ओर से आए एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों ने पहले तेल भरवाया और पैसे मांगे जाने पर हथियार दिखा दी और दो हवाई फायरिंग भी किया इतना ही नहीं मेरे पास जो कैश थे। वह भी लूट लिया और समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी की ओर फरार हो गए। घटक बाद इलाके में हड़कंप मच गया आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस पेट्रोल पंप और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। महनार पुलिस का कहना है कि पेट्रोल पंप कर्मी से जानकारी ली गई है, तीन बदमाश पर लूटपाट का आरोप लगा है। उनकी पहचान की जा रही है। इलाके की नाकेबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि लूट की रकम काफी कम है। लेकिन पेट्रोल पंप कर्मी के पास अगर अधिक कैस रहता तो अपराधी उसे भी लूटपाट कर ले जाते गनीमत थी कि पेट्रोल पंप कर्मी के पास कैश कम थी पुलिस इस मामले को गंभीरता से लें और बदमाशों की गिरफ्तारी करें पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े इस तरह की वारदात से लोगों में दहशत है वही पेट्रोल पंप कर्मी भी बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News