सबरीमाला मंदिर: दो महिलाओं ने किए दर्शन, पुजारियों ने मंदिर बंद कर दिया

केरल के सबरीमाला मंदिर का इतिहास टूट गया है। इस तरह से मंदिर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।केरल के सबरीमाला मंदिर में बुधवार को भारी विरोध के बीच 50 वर्ष से कम उम्र की दो महिलाओं ने प्रवेश कर इतिहास रच दिया।

Update: 2019-01-02 05:38 GMT

नई दिल्ली: केरल के सबरीमाला मंदिर का इतिहास टूट गया है। इस तरह से मंदिर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।केरल के सबरीमाला मंदिर में बुधवार को भारी विरोध के बीच 50 वर्ष से कम उम्र की दो महिलाओं ने प्रवेश कर इतिहास रच दिया। बताया जा रहा है कि बिंदु और कनकदुर्गा नाम की दो महिलाओं ने आधी रात को मंदिर की सीढ़ियां चढ़नी शुरू की और सुबह करीब 3.45 पर भगवान के दर्शन किए। दोनों महिलाओं के साथ साधारण कपड़ों में और यूनिफॉर्म में कुछ पुलिसकर्मी थे। इसके बाद शुद्धिकरण के लिए पुजारियों ने मंदिर बंद कर दिया है।



यह भी पढ़ें.....सबरीमाला मंदिर में प्रवेश के लिए निषेधात्मक आदेश 22 दिसंबर की मध्यरात्रि तक बढ़ा

अय्यप्पा धर्म सेना के नेता और कार्यकर्ता राहुल ईश्वर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह सही है। उन्होंने गुत्प तरीके से किया होगा, जैसे ही हमें पता चलेगा, हम उचित कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें.....सबरीमाला मंदिर किले में तब्दील, सर्वदलीय बैठक असफल, 21 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बीती 28 सितंबर को हर आयु वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने का फैसला किए जाने के बाद से सबरीमाला में हिंदू समूहों द्वारा लगातार इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह फैसला धार्मिक परंपरा के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें.....सबरीमाला मंदिर जा रहीं 4 महिलाओं को प्रदर्शनकारियों ने लौटाया

Tags:    

Similar News