Sanjay Rai Sherpuria: शेरपुरिया यूपी ही नहीं गुजरात के अफसरों और व्यापारियों को भी लगा चुका है करोड़ों का चूना

Sanjay Rai Sherpuria: विभूति खंड पुलिस संजय शेरपुरिया को लेकर लखनऊ पहुंच चुकी है। संजय शेरपुरिया की आज पुलिस रिमांड भी खत्म हो रही है। पुलिस का कहना है मंगलवार को शेरपुरिया से एसटीएफ और आईबी के अधिकारी पूछताछ करेंगे, इसके बाद उसे लखऩऊ जिला जेल भेज दिया जाएगा।

Update: 2023-05-09 11:55 GMT
संजय शेरपुरिया ( सोशल मीडिया)

Sanjay Rai Sherpuria: करोड़ो रुपए की जालसाजी करने के आरोपी संजय राय शेरपुरिया के रोज नए-नए कारनामें खुल रहे हैं। उसके कारनामें ऐसे हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस भी जानकर हैरान रह गई। संजय शेरपुरिया को जब यूपी पुलिस गुजरात लेकर पहुंची तो उसका पूरा काला चिठ्ठा खुल गया। शेरपुरिया को जब उसके पेट्रो केमिकल्स के पुराने दफ्तर ले जाया गया तो उससे मिलने के लिए कई लोग पहुंच गए। लेकिन, पुलिस ने संजय शेरपुरिया को किसी से मिलने नहीं दिया। गुजरात में पुलिस को पता चला कि उसने गांधीनगर, अहमदाबाद और सूरत में उसने कई व्यापारियों और अफसरों से करोड़ों की ठगी कर रखी है।

आज खत्म हो रही पुलिस रिमांड

बता दें कि संजय शेरपुरिया तीन मई से 6 दिनों की रिमांड पर था, आज उसकी रिमांड खत्म हो रही है। लखनऊ की विभूतिखंड पुलिस संजय शेरपुरिया को पहले दिल्ली ले गई, इसके बाद वहां से गुजरात ले गई। गुजरात में सोमवार सुबह पुलिस उसे उसकी पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के एक ऑफिस में ले गई। यहां पर पता चला कि उसने कंपनी से करोड़ों रुपए कमाए थे। यहां के कई कर्माचारियों को उसने वेतन तक नहीं दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संजय शेरपुरिया ने सैकड़ो युवाओं साथ ठगी भी की थी, युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए ठग लिए। वहीं पुलिस को दिल्ली गुजरात, उत्तर प्रदेश में करोड़ों की संपत्ति होने का पता लगा है।

अफसरों की मद्द से गुजरात में किया घोटाला

सूत्रों के मुताबिक संजय शेरपुरिया ने पुलिस पूछताछ में ये भी कुबूला है कि उसने गुजरात में वर्ष 2008 से 2013 के बीच कई अफसरों के माध्यम से काफी घोटाले किये। गुजरात में करोड़ों का घाटा होने के बाद वह दिल्ली चला आया। दिल्ली में यूथ रूरल फाउंडेशन के तहत काम करने लगा। यहां उसके कई फर्जी कंपनियां भी खोली।

आज जेल भेजा जाएगा संजय शेरपुरिया

विभूति खंड पुलिस संजय शेरपुरिया को लेकर लखनऊ पहुंच चुकी है। संजय शेरपुरिया की आज पुलिस रिमांड भी खत्म हो रही है। पुलिस का कहना है मंगलवार को शेरपुरिया से एसटीएफ और आईबी के अधिकारी पूछताछ करेंगे, इसके बाद उसे लखऩऊ जिला जेल भेज दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News