Satyendra Jain: सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ी, DDU से LNJP अस्पताल में किया गया शिफ्ट, ऑक्सीजन सपोर्ट पर पूर्व मंत्री

Satyendra Jain: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को पहले दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन दोपहर तक हालत गंभीर होने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख दिया गया। अब जानकारी मिल रही है। जैन की हालत ज्यादा बिगड़ने पर एलएनजेपी हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है।

Update: 2023-05-25 10:27 GMT
Satyendra Jain (सोशल मीडिया)

Satyendra Jain: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत गुरुवार को ज्यादा बिगड़ गई है। आज सुबह पहले जैन को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन दोपहर तक हालत गंभी होने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख दिया गया। अब जानकारी मिल रही है। जैन की हालत ज्यादा बिगड़ने पर एलएनजेपी हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है।

मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को गुरुवार को पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरकर घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि बाथरूम के अंदर उन्हे चक्कर आ गया और गिर गए। इसके तुरंत बाद उन्हे इलाज के लिए डीडीयू अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

DDU अस्पताल में सभी टेस्ट करवाए गए

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद। गुरुवार (25 मई) को सुबह 6 बजे वो बाथरूम में गिर गए। ​बाथरूम में गिरने से घायल होने पर उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डीडीयू अस्पताल में सत्येंद्र जैन के सभी टेस्ट करवाए गए हैं।

22 मई को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था

एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इससे पहले (22 मई) को भी सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई थी। दिल्ली पुलिस सत्येंद्र जैन को सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची थी। रीढ़ की हड़्डी में तकलीफ होने की वजह से उनको अस्पताल लाया गया था। सत्येंद्र जैन की स्पाइन की सर्जरी भी होनी है। स्पाइन में समस्या होने के कारण वह कमर में बेल्ट पहनते हैं।

जानें तिहाड़ जेल प्रशासन ने क्या कहा?

डीजी जेल संजय बेनिवाल के मुताबिक सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल मेडिकल इंस्पेक्शन रूम के बाथरूम में गए थे। जहां वह कमजोरी के कारण फिसलकर गिर गए। गिरने के तुरंत बाद डॉकटरों ने उनकी जांच की। बाद में उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होने बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत की है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति स्थिर है और जैन खतरे से बाहर हैं।

Tags:    

Similar News